अवध विवि व अदम्य चेतना के संयुक्त संयोजन में सीता अशोक पौधों का रोपण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कई बीमारियों में कारगर सीता अशोकः डॉ. तेजश्विनी अनंत कुमार

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर में अदम्य चेतना बेंगलुरु व विवि के संयुक्त संयोजन में सस्याग्रह के अन्तर्गत सोमवार को दोपहर में सीता अशोक का पौधरोपण किया गया। विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल व अदम्य चेतना की अध्यक्ष डॉ0 तेजश्विनी अनंत कुमार व अंनत कुमार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष व उड़ीसा केन्द्रीय विश्वविद्यालय कुलाधिपति प्रो. पीबी कृष्णन माथुर ने परिसर में सीता अशोक के पौधों का रोपण किया।

कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसके लिए युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूकता करना होगा। उन्होंने परिसर में सीता अशोक के पौधरोपण पर कहा कि यह एक औषधीय पेड़ है। रामायण में भी इसके एक पवित्र सुंदर वृक्ष के रूप में वर्णन है। इस औषधीय पौधे को सभी को जरूर लगाने चाहिए। इससे धरती माँ की सेवा भी होगी और पर्यावरण को भी सुरक्षित कर सकेंगे।

अदम्य चेतना की अध्यक्ष डॉ. तेजश्विनी अनंत कुमार ने बताया कि यह संगठन आरोग्य, प्रकृति और संस्कृति के क्षेत्र में काम कर रहा है और यह एक गैर लाभकारिक संगठन है। देश के डेढ़ लाख से अधिक स्कूल के बच्चों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराता है। प्रकृति के क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रहा है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए काफी लंबे समय से वृक्षारोपण किए हैं एवं उनके पोषण की भी जिम्मेदारी भी संगठन ने ली।

उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हजारों पेड़ अयोध्या में लगाए जा रहे हैं वहीं अदम्य चेतना सामाजिक संगठन ने भी अयोध्या में विशाल वृक्षारोपण गतिविधियों का आयोजन किया है जिसमें सीता अशोक के लगभग 300 पौधे लगाने है। उन्होंने कहा कि यह एक सदाबहार पेड़ है जो सदमे एवं दर्द से राहत देता है। इसमें रंग-बिरंगे पुष्प होते हैं। इसकी छाल, पत्तियां, फूल और फल का प्रयोग हड्डी जोड़ने, अस्थमा, बवासीर, पेचिश, पथरी, त्वचा रोग आदि के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़े  आमजन ने बताईं समस्याएं, महापौर ने दिया समाधान का भरोसा

कार्यक्रम में प्रो. पूर्णन प्रज्ञान, डॉ. राजेन्द्र हेगड़े, मुख्य नियंता प्रो. संत शरण मिश्र, प्रो. हिमांशू शेखर सिंह, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो0 गंगाराम मिश्र, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, डॉ. विनोद चैधरी, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, हिमांशु तिवारी, रूद्ध प्रताप, इंजीनियर अमित सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya