भावी पीढ़ी को बचाने के लिए करें वृहद स्तर पर पौधोरोपण : सूर्य प्रताप शाही

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जनपद को 41.72 लाख का लक्ष्य, प्रथम चरण में 34.38 लाख पौधों का रोपण

अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण अभियान 2023 के द्वारा निर्धारित लक्ष्य 35 करोड़ पौधारोपण के पूर्ति हेतु जनपद में निर्धारित लक्ष्य 41.33 लाख के पौधरोपण के प्रथम चरण का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा सांसद लल्लू सिंह, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, मा0 विधायक रूदौली राम चन्दर यादव, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रमुख सचिव उद्योग, गन्ना विकास व आबकारी/जनपद की नोडल अधिकारी वृक्षारोपण अभियान 2023 श्रीमती वीना कुमारी मीना, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, वन संरक्षक अनुरूद्व पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी बीकापुर के0के0 सिंह आदि की उपस्थिति में पावन सरयू तट पर राजघाट के निकट नन्दन वन का विधिवत पूजा पाठ करके वृक्षारोपण अभियान 2023 का शुभारम्भ किया तथा सभी ने नन्दन वन में पौधे रोपित किये।

 

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण के पवित्र संकल्प में अपनी-अपनी हिस्सेदारी निभानी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान 2023 में वृक्षारोपण के लिए जनपद अयोध्या को 41.72 लाख का लक्ष्य शासन द्वारा प्राप्त हुआ है, जिसके प्रथम चरण में आज 34.38 लाख पौधों का रोपण सम्पूर्ण जनपद में किया जा रहा है तथा शेष 6.33 लाख पौधों का रोपण द्वितीय चरण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हरियाली के साथ साथ जल संरक्षण करने तथा बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने हेतु वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण जरूरी है। भावी पीढ़ी को यदि बचाना है तो वृहद स्तर पर पौधोरोपण करें। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी लोग आज के दिन एक-एक पौधा अवश्य लगायें तथा अपने माता-पिता भाई बहन तथा आसपास के सभी लोग तथा सभी सरकारी कर्मचारी इस अभियान में कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगायें तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के पवित्र संकल्प जनसहभागिता के साथ सभी लोग मिल करके पूरा करें।

इसे भी पढ़े  सड़क पर करें नियमों का पालन, नहीं पड़ेगी किसी के त्योहार में खलल

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग पौधों को रोपित करने के साथ साथ उन्हें बड़े होने तक संरक्षित करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जनपद में आज प्रथम चरण के वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ हुआ है। अभियान के दूसरे चरण में दिनांक 15 अगस्त 2023 को रामपुर हलवारा में स्थित डेढ़ सौ एकड़ भूमि पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि तहसील रूदौली में 80 हेक्टेयर भूमि पर जनपद के पहले जैव विविधता पार्क के निर्माण की शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, शीघ्र ही इसको विकसित करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा तथा इसे भविष्य में एक और जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस बार वृक्षारोपण अभियान जनपद में कृषक भाईयों को भी उनकी मांग के अनुरूप पर्याप्त पौधे उपलब्ध कराये गये है तथा इस वर्ष पशु पक्षियों एवं जीव जन्तुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये बनीकरण में फलदार पौधे ही अधिक लगाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चें यहां से जाकर प्राप्त पौधों को स्वयं रोपित करें तथा लोगों को पौधरोपण हेतु प्रेरित कर इस अभियान को सफल बनायें। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने से प्रकृति मजबूत होगी। इस अवसर पर  कृषि मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषक भाईयों को मिलेट्स यथा सावां, कोदव, बाजरा आदि के बीजों की मिनी किट्स प्रदान की गयी तथा उनके पोषक तत्वों एवं स्वास्थ्यवर्धक गुणों की जानकारी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर वृक्ष भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें मा0 कृषि मंत्री जी द्वारा उपस्थित बच्चों को फलदार पौधे वितरित किये गये। अन्त में जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बच्चों आदि को वृक्षारोपण अभियान की बधाई देते हुये इस अभियान को सतत बनाये रखने की अपील की। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी श्री सितांशु पांडेय द्वारा किया गया, जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्र सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya