शिक्षकों को जागरूक रहने की जरूरत: डॉ. जितेंद्र प्रसाद मिश्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-समाजवादी शिक्षक सभा ने शिक्षक सम्मेलन का किया आयोजन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अयोध्या पर शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह की अध्यक्षता एवं महासचिव डॉक्टर घनश्याम यादव के संचालन में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाधान पर विचार किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी अयोध्या डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद मिश्र मौजूद रहे। शिक्षक सभा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा आज के समय में शिक्षकों को जागरूक रहने की जरूरत है उन्होंने कहा शिक्षक हीं समाज का मार्गदर्शन करते हैं उन्होंने कहा हमें संगठित होकर जनता को जागरूक करना है और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा आज भाजपा के शासन मे सबसे ज्यादा काम शिक्षकों से लिया जा रहा है लेकिन इसका लाभ उनको नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा जिस तरह से हर विद्यालय में थम्ब इंप्रेशन से हाजिरी होती है इस तरह शिक्षा भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी थम्ब इंप्रेशन से हाजिरी होनी चाहिए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा आज समाज में शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान है उन्होंने कहा समाजवादी की सरकार ने ही शिक्षकों का सम्मान किया था और अब यही शिक्षक 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज सरकार में सारे पेपर लीक हो रहे हैं सरकार नौकरी देना नहीं चाहती है

इसे भी पढ़े  न्यूरोप्लास्टिसिटी लाती है दृढ़ता व मनोशक्ति : डा. आलोक मनदर्शन

उन्होंने कहा आज शिक्षकों को बच्चों के शिक्षा देने के अलावा सरकार के प्रत्येक कामों में लगा दिया जाता है जो कि नहीं होना चाहिए प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह नि जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, नि महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख राम अचल यादव,महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, महासचिव डॉक्टर घनश्याम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा राम बक्स यादव, विमल सिंह यादव, अवनीश प्रताप सिंह, तहसीलदार सिंह रणधीर सिंह, राम कैलाश यादव, बिलाल अहमद खा, विजय प्रताप सिंह, योगेंद्र कुमार, रंजीत यादव, आकिब खान सनी कुमार, सुरेंद्रनाथ तिवारी, प्रभाकर सिंह, अंबुज मालवीय, सुरेश कुमार दालसिंगार वर्मा, डॉ. अखिलेश्वर चौबे, सरोज यादव, अपर्णा जायसवाल ,अंसार अहमद, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, श्याम प्रकाश वर्मा, राम सिंह, चंद्रकलामल वर्मा, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, विकास यादव,, प्रदीप तिवारी राम कैलाश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya