गहने जेवर की चोरी में महिला गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के सलारपुर सहादतगंज में मंगलवार को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के पास से चुराया गया गहना जेवर बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के सलारपुर सहादतगंज में चोरी का मामला प्रकाश में आया था। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया था और जांच पड़ताल में जुटी थी।

मामले में पीड़ित परिवार की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेचना में जुटी कैण्ट थाना के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह की टीम ने गद्दोपुर से पैगापुर की ओर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले रेलवे अंडरपास से 46 वर्षीय महिला आरती यादव निवासी सलारपुर सहादतगंज थाना कैंट को गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई महिला की निशानदेही पर एक सेट सोने की बाली,एक सेट सोने का झाला,एक सोने का हार, एक सोने की माथबेंदी,सोने की दो अंगूठी,सोने की एक चौन,सोने की एक मंगलसूत्र, दो सेट बच्चे के हाथ का कंगन व एक सेट चाँदी की पायल,बच्चे का एक सेट (02 पीस), दस पीस चाँदी की बिछिया,एक सेट चाँदी का पायल और सोने का पानी चढ़ा एक सेट चांदी का हाथ फूल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया जा रहा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya