बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे गौरी पट्टी के लोग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या विकास प्राधिकरण पर जबरन कार्रवाई का आरोप, जमकर नारेबाजी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के गौरी पट्टी गांव के सैकड़ों लोगों ने रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण बिना उचित सुनवाई के जबरन मकान और निर्माण गिराने की कार्रवाई कर रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि गौरी पट्टी में वर्ष 2014 से प्लॉटिंग और मकान निर्माण का कार्य हो रहा है। वर्ष 2022 में भी प्राधिकरण ने कुछ लोगों की बाउंड्री पर कार्रवाई की थी। उस समय तत्कालीन जिलाधिकारी और प्राधिकरण के वीसी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

ग्रामीणों का कहना है कि गौरी पट्टी में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार रहते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त समय दिए और पक्ष सुने कार्रवाई की जा रही है, जिससे परिवारों में भय का माहौल है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से कार्रवाई रोकने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन चलता रहा। प्रदर्शन मे बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  सिविल लाइन फूड जोन में बिना अनुमति लग रहे शटर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya