विद्युत कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे गब्बर, किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नौ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सोहावल को सौंपा


सोहावल। भीषण गर्मी में बदहाल विद्युत व्यवस्था, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, पेपर लीक, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गैस सिलेंडर की किल्लत एवं उर्वरक की समस्या के समाधान के लिये बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के लोगों ने जनता के साथ सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी के लोग बड़ी संख्या में सोहावल तहसील मार्ग पर पैदल मार्च निकालते हुए सोहावल तहसील प्रांगण की और बढ़ रहे थे।

भारी पुलिस बल के साथ पहुंची उप जिलधिकारी सोहावल सुश्री सविता ने खुद रास्ते में आकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित 9 सूत्रीय मांग का ज्ञापन प्राप्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं की संख्या चर्चा का विषय रही।लोगों के हाथों में समाजवादी पार्टी के झंडे के साथ-साथ विभिन्न जन समस्याओं से जुड़े नारों की तख्तियां और प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर महंगाई को दर्शा रहा था। इस मौके पर हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण आमजन, व्यापारी, छात्र एवं किसान सभी परेशान हैं।

डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों ने परिवहन, खेती एवं रोजमर्रा की वस्तुओं के मूल्य में अत्यधिक वृद्धि कर दी है। जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग का जीवन संकट में पड़ गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों एवं उपलब्धता की समस्या ने महिलाओं एवं गरीब परिवारों की कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है। किसानों को समय पर खाद एवं उर्वरक न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन में विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। डीजल-पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की जाए। पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई कर पारदर्शी परीक्षाएं सुनिश्चित की जाय। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।आवश्यक वस्तुओं की महंगाई पर नियंत्रण किया जाय।

इसे भी पढ़े  दिल दा मामला बढ़ा रहा आमहत्या-आंकड़ा : डा. आलोक मनदर्शन

किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाय। सोहावल चौराहा पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्तिथि पुल सकरा होने के कारण प्रत्येक दिन जाम की समस्या बनी रहती है।जाम से निवारण के लिये स्थाई उपाय किया जाय। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित सोहावल चौराहे से लेकर थाना रौनाही तक नाले का निर्माण न होने के कारण जल भराव रहता है। निवारण हेतु स्थाई उपाय किया जाय। खतौनी में अंश निर्धारण हेतु आम जनता को बार-बार तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

गांव स्तर पर कैंप लगाकर आम लोगों के लिए आसानी उपलब्ध करायी जाय। इस मौके पर प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, बलराम मौर्य, छोटे लाल यादव, एजाज अहमद, जय सिंह यादव, अजय कुमार वर्मा, डा0 राम सुमेर भारती, जिला पंचायत प्रतिनिधि अजय रावत, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव छोटू, जिला पंचायत सदस्य सूरज यादव, महिला सभा के जिलाध्यक्ष सरोज यादव, रीता निषाद, नरेंद्र यादव, अवधेश गोस्वामी, शरद पासवान, राम बरन निषाद, राकेश यादव, राम सिंह मास्टर, बुधराम यादव, जगजीवन पटेल, अमृत लाल वर्मा, श्री प्रकाश वर्मा, रामानंद निषाद, चंद्र प्रकाश यादव, अशोक यादव, अनंत राम यादव, बाबुल सिंह, सतीश यादव, अशोक चौधरी, सूरज निषाद, सभासाद अबरार अहमद, दिनेश चौधरी, सफीक अहमद, किसान नेता फरीद अहमद, संतराम रावत, डीके खान, खालिद खान, एहसात खान, दयाशंकर भारती, अरविंद यादव, प्रधान मनोज यादव, राम प्रसन्न, रंजीत रावत, सुल्तान खान, मनोज कुमार पासी, प्रधान खुर्शीद खान, प्रधान मुकेश कुमार, प्रधान नकछेद रावत, सुभाम यादव, मोहम्मद अयान, निज़ाम खान, नफीस खान, अनुभव प्रजापति, राजा सिंह, मनोज पांडेय, दिलीप वर्मा, राकेश वर्मा, अनमोल शर्मा, राज कुमार निषाद, विपिन यादव, दीपक यादव, तेज बाहदुर यादव, कृष्ण कुमार निषाद, इज़हार खान, अलीम खान, दूध नाथ यादव, ज्योति स्वरूप वर्मा, दिवाकर कनौजिया, पप्पू पासी, दयानन्द पासी, आमिर खान, अरविन्द बीडीसी, शेर खान, पूजा वर्मा, अनवर भाई, सुरेश कोरी, ज़हूर मामा, बुल्ले अन्सारी, पूर्व प्रधान मेराज खान, शोएब खान आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya