जनता केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान : शरद शुक्ला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा- तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत हिंदुस्तान की आवाम की जीत

अयोध्या। देश की जनता केंद्र की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। केंद्र की वर्तमान सरकार सिर्फ झूठ और फरेब की राजनीति करना चाहती है। उक्त विचार कमला नेहरू भवन पर भारतीय युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किया।
उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को हिंदुस्तान की आवाम की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इन तीन राज्यों में जनता ने कांग्रेस पार्टी का साथ देकर जन विरोधी भाजपा को मुंह तोड़ जवाब दिया है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में भी जनता का रुख कांग्रेस की ओर होगा। 2019 में राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री एवं डॉ निर्मल खत्री को पुनः सांसद बनाने के लिए युवा कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में रहेगी। उन्होने बताया कि इन चुनावों में युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को टिकट दिया गया था, जिन्होंने अपनी जीत भी दर्ज की है।
विधानसभा अध्यक्ष बिलाल अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश को संगठित कर समुचित विकास कर सकती है। यूथ कांग्रेस पूरी ऊर्जा के साथ देश और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए संकल्प बद्ध है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आरिफ आब्दी, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पांडे, साकेत महाविद्यालय के छात्र नेता एवं उपाध्यक्ष प्रत्याशी शिवम पांडे, जिओ हैदर, डॉक्टर विनोद गुप्ता, शोभित शुक्ला, रीत मणि मिश्रा, मुस्लिम शेख आदि जन उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya