रेप पीड़िता के पति व गवाह को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

वाहन सवार ने दी धमकी, जिया से टकराओगे तो मारे जावोगे

अयोध्या। अदालत से स्टेशन जा रहे रेप पीड़िता के पति व गवाह को अज्ञात वाहन ने मोदहा चौराहा से 25 मीटर पहले टक्कर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गये। वाहन पर सवार लोगों ने धमकी भी दिया कि जिया से टकरावोगे तो मारे जावोगे।
बताते चलें कि जिला फैजाबाद फिल्म में बतौर अदाकारा के आमंत्रण पर लखनऊ टेढ़ी पुलिस थाना गुडम्मा निवासिनी महिला को फैजाबाद बुलवाया गया था और शाने अवध होटल में ठहराया गया था। फिल्म यूनिट से जुड़े शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य व बहू बेगम साहिबा वक्फ मकबरा के मुतवल्ली जिया हैदर ने महिला को होटल के कमरे में शराब पिलाया और नशे में हो जाने के बाद दुराचार किया। यह आरोप पीड़िता ने सीजेएम कोर्ट में दी गयी तहरीर में लगाया है। महिला के सहयोगी 42 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह जिसके साथ वह फैजाबाद आयी थी के अचानक पहुंच जाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था और पुलिस ने जिया हैदर को गिरफ्तार कर लिया था। प्रभावशाली जिया हैदर के पक्ष के दबाव में आकर पुलिस ने महिला का मेडिकल नहीं कराया और जबरन एक कागज पर लिखवा लिया कि वह मेडिकल नहीं करवाना चाहती है। दूसरी ओर धमकी दी गयी कि यदि रटा रटाया बयान अदालत मे न दिया तो उसके पति को फर्जी मुकदमें में फंसाकर ताउम्र जेल में कैद करा दिया जायेगा। बाद मे पीड़ित महिला ने अपने वकील के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में तहरीर दिया जिसमें उपरोक्त सारे आरोप लगाते हुए स्पष्ट किया गया था कि उसके साथ जिया हैदर ने दुराचार भी किया था।
सीजेएम कोर्ट में चल रहे मुकदमें में पीड़िता उसका 35 वर्षीय पति अमित अग्रवाल पुत्र राम कुमार अग्रवाल, मुख्य गवाह 42 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह व अजीत की बहन शिल्पी सिंह अदालत जा रहे थे तभी मोदहा चौराहा से 25 मीटर पहले एक चार पहिया वाहन ने अमित व अजीत को टक्कर मार दिया। इस टक्कर से दोनों घायल हो गये। अजीत सिंह का कहना है कि चार पहिया वाहन पर सवार लोगों ने उसे धमकी भी दिया कि यदि जिया से टकरावोगे तो मारे जावोगे। शिल्पी सिंह व पीड़िता ने घायल अमित व अजीत को लाकर जिला चिकित्सालय के आर्थो वार्ड में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है इस मामले में पीड़ित पक्ष ने मुकामी पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने और जानमाल की सुरक्षा करने की मांग किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya