सपाईयों ने सरदार पटेल व आचार्य नरेन्द्र देव की मनाई जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महापुरूषों को पुष्प अर्पित कर किया नमन

फैजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भई पटेल की 143वीं और समाजवादी विचारक, शिक्षाशास्त्री आचार्य नरेन्द्र देव की 129वीं जयन्ती अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सरदार पटेल व नरेन्द्रदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्जित किया गया। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के कू-राजनीतिक एकीकरण में केन्द्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का लौह पुरूष कहा जाता है। उन्होंने आचार्य नरेन्द्रदेव पर चर्चा करते हुए कहा कि वे भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार, समाजवादी विचारक और शिक्षाशास्त्री थे। हिन्दी, संस्कृत, फारसी, अंग्रेजी, पाली आदि भाषाओं के ज्ञाता नरेन्द्रदेव स्वाधीनता आन्दोलन के दौरान कई बार जेल भी गये। गोष्ठी में मुख्य रूप से मौजूद पूर्व मंत्री आनन्दसेन यादव ने कहा कि सरदार पटेल भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री बने। महात्मा गाॅंधी के विचारों में भाग लिया। उन्होंने इस मौके पर नरेन्द्रदेव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विलक्षण प्रतिभा और व्यक्तित्व के धनी आचार्य नरेन्द्रदेव उच्च कोटि के निष्ठावान अध्यापक और महान शिक्षाविद् थे। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़ व पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद नरेन्द्रदेव ने 1930 के नमक सत्याग्रह व 1932 के सविनय आवज्ञा आन्दोलन तथा 1941 के व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन में भाग लिया और जेल की यातनाएं भी सही। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने इस मौके पर कहा कि आचार्य नरेन्द्रदेव का जन्म 31 अक्टूबर 1889 में सीतापुर व सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 में गुजरात के नडियाद में हुआ था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर छोटेलाल यादव, कृष्ण कुमार पटेल, जय प्रकाश यादव, अनिल यादव बब्लू, जयसिंह यादव, इशहाक खान, नन्हकन यादव, चन्द्रभान यादव, आशिक यादव, अरशद आलम मोनू, निर्मल वर्मा, राकेश वर्मा, सन्नी मिर्जा, बंटी खान, बल्लू खान आदि ने पुष्प अर्जित कर अपने-अपने विचार गोष्ठी में रखे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya