बेकाबू कार ने दो को रौंदा,गंभीर हाल में मंडलीय अस्पताल रेफर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

​अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगीशपुर तिराहे पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दो राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को वाहन समेत हिरासत में लिया है।
​हादसा गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ।

मुंगीशपुर निवासी मोहम्मद सलमान (28) और देवराज यादव (46) तिराहे के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छिटककर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। ​स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिल्कीपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल दर्शननगर रेफर कर दिया।

सर्पदंश से 50 वर्षीय महिला की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव निवासी दीनानाथ की 50 वर्षीय पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि महिला को सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ने पर राजित राम उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya