अयोध्या। सेवा संकल्प अभियान के तहत दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज जनपद अयोध्या में लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव,मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा राधे श्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष भाजपा कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग तथा सहायक श्रम आयुक्त की उपस्थिति में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 25 लाभार्थियों को किट वितरित की गईं।
इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित बालिका मदद योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को ₹25,000-₹25,000 की एफडी प्रदान की गई। योजना का लाभ प्राप्त कर लाभार्थियों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस पर राम की पैड़ी पर विकासोन्मुखी चित्र प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर राम की पैडी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में आयोजित विकासोन्मुखी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित 15 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा इस प्रकार की प्रदर्शनियों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उपलब्धियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों को आकर्षक चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहित में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी माध्यम से उपलब्ध कराना है।