तहसील सदर से निकली मतदाता जागरूकता बाइक रैली
अयोध्या। मतदाता जब जागरूक होगा तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। एक-एक मतदान देश को करेगा मजबूत स्लोगन के साथ तहसील सदर से निकली बाइक रैली। रैली मंे शामिल थी सैकड़ो से अधिक बाइक। रैली को मुख्य राजस्व अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व उप जिलाधिकारी सदर अर्पित गुप्ता तथा क्षेत्राधिकारी सदर अरविन्द कुमार चैरासिया ने किया। रैली का संचालन तहसीलदार सदर मनोज कुमार सिंह व नायब तहसीलदार नजूल अभिचल प्रताप सिंह ने किया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर निकली जन जागरूकता रैली। मुख्य राजस्व अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्ता ने बताया कि रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य मतदाता को दिन प्रतिदिन जागरूक करना है ताकि वे स्वंय प्रेरित होकर मतदान के दिन मतदान करने बूथ पर आए।
इस अवसर उप जिलाधिकारी सदर अर्पित गुप्ता ने सन्देश दिया कि देश को विश्व शिखर पर ले जाने हेतु मजबूत लोकतंत्र की आवश्यकता है, मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान में सभी की भागीदारी होनी चाहिए, क्षेत्राधिकारी सदर अरविन्द कुमार चैरासिया ने कहा कि सभी भयमुक्त होकर बढ़-चढ़ कर करंे मतदान। तहसीलदार सदर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मतदान के दिन को होली, दिवाली, ईद के पर्व की तरह मनाये। खुशी मन से मतदान केन्द्र जाकर करें मतदान। नायब तहसीलदार ने कहा कि मतदान में सभी की होनी चाहिए भागीदारी।
रैली में तहसीलदार सदर मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह, काननूगो सदर सुधांशु शेखर, कानूनगो अयोध्या अमित सिंह, लेखपाल वीरेन्दर सिंह, अजय सिंह, श्यामलाल, अमरनाथ पाण्डेय, प्रतीप तिवारी, संग्रहअमिन अरविन्द सिंह सहित तहसील सदर के सभी पटल सहायक, माल बाबू, नाजिर सभी लोगो नें बाइक रैली में भाग लिया और लोगो को जागरूक किया।