अयोध्या। हैदरगंज थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की पिकप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त रोहित कुमार दूबे पुत्र बब्बन प्रसाद निवासी निहाल का पुरवा थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर के रूप् में हुई है। उसके विरूद्ध मु.अ.सं. 11/2020 आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के पास से चोरी की पिकप यूपी 42 एटी 9514 को सीज किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के उजरियापुर मोड़ से की गयी। गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में एसआई दिवाकर कुमार, आरक्षीगण राजबहादुर यादव व मनोज वर्मा शामिल थे।
चोरी की पिकप के साथ एक गिरफ्तार
120
इसे भी पढ़े दीपोत्सव 2026 : अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग
previous post