पाक्सो एक्ट के फरार वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। थाना गोसाईगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। आरोपी के विरूद्ध गोसाईगंज थाना में मु.अ.सं. 419/19 आईपीसी की धारा 363 व 366 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 16/17 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। नामजद अभियुक्त फरार था और पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी सज्जन पाण्डेय पुत्र जय प्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम अम्बरपुर हाजीपुर बरसेंडी थाना रौनाही को गोसाईगंज थाना के उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सरोज व आरक्षीगण देवेन्द्र श्रीवास्तव व छोटू पासवान ने गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़े  नगर पंचायत कुमारगंज में तीन नामित सभासदों ने ली शपथ, संख्या बढ़कर हुई 16
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya