चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को करना होगा सक्रिय: सुनील बंसल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक

फैजाबाद। कौशलपुरी सुरेन्द्र लाॅन में भाजपा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गयी। तीन घंटे चली बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विस्तार से फैजाबाद, बाराबंकी, अम्बेडकर नगर के पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
बैठक प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से अहम मुद्दे है। संगठन का पूर्ण गठन, आगामी चुनाव का रोडमैप, बूथ को मजबूत करने के लिए 24 मंत्र, लोकसभा संचालन समिति के कार्य। 1 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता पुर्नरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। 5 से 7 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट ठीक करने का कार्य दिया जा रहा है। सभी जनप्रतिनिधियों को अभियान के दौरान एक बूथ पर जाना होगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन कार्यकर्ताओं का व्यवस्थित स्टेक्चर तैयार करना होगा। टीम के पदाधिकारियों को केवल दायित्व लेने तक ही सीमित न रखकर उन्हें सक्रिय करना होगा। अगर किसी को एक्टिव करना है तो एक्टिविटी करना चाहिए। कार्यक्रमों की जिम्मेदारी उन्हें सौपनी होगी। कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ स्तर पर जाना होगा। प्रदेश नेतृत्व द्वारा महात्मा गांधी की 150 जयंती पर 150 कार्यकर्ताओं के द्वारा 150 किलोमीटर पदयात्रा का निर्णय लिया गया है। यह पदयात्रा सभी विधानसभाओं मंे चलेगी। इनका नेतृत्व सांसद व विधायक करेंगे। उन्होने कहा कि 31 अक्टूबर को दुनिया की सबसे बड़ी सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। प्रतिमा को स्टेचू आफ यूनिटी का नाम दिया गया है। इस दिन रन फार यूनिटी का आयोजन किया जायेगा। अवध क्षेत्र प्रभारी जेपीएस राठौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना चाहिए। कई बार योजनाओं की पूरी तरह से जानकारी लोगो को नहीं रहती है जिससे उनके मन में संशय रहता है। इसके लिए योजनाओं की पूर्ण जानकारी लोगो को होना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रस्तावना रखी तथा कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न, सांसदों में लल्लू सिंह, हरिओम पाण्डेय, प्रियंका रावत, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन नीरज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलका मिश्रा, विधायक गणों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ, शोभा सिंह चैहान, सतीश शर्मा, अनीता कमल, जिला प्रभारी फैजाबाद शेष नरायन मिश्रा, जिलाध्यक्ष फैजाबाद अवधेश पाण्डेय बादल, बाराबंकी अवधेश श्रीवास्तव, अम्बेडकर नगर कपिल देव तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, राम प्रकाश यादव, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, विश्वनाथ सिंह, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya