स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में लगाये जायेंगे नौ करोड़ पौधे: डा. श्वेता सिंह

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

जिले में 2094 बूथों में प्रत्येक पर होगा 11 पौधों का रोपण

फैजाबाद। जिले में 15 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम को सुचारु रुप से सम्पन्न कराने को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वृक्षारोपण अभियान की प्रभारी डा श्वेता सिंह मौजूद रही। अभियान के दौरान जिले के हर बूथ पर 11 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 2094 बूथों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारियां मण्डल प्रभारियों को सौंपी गयी है। जो अपने मण्डल के बूथों पर पौधों का रोपण करेंगे तथा पूरे आयोजन की निगरानी भी करेंगे।
बैठक के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 15 अगस्त को 9 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। फैजाबाद जिले में 2094 बूथों पर 23034 पौधों का रोपण होना है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता इन पौधों की प्रत्येक दिन निगरानी करेंगे। डा श्वेता सिंह ने कहा कि आम जन को पौध रोपण के लिए कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रेरित किया जायेगा। लोग शुभ अवसरो जैसे जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ, पुण्यतिथि, पर्व पर एक पौधा लगाने का संकल्प ले। जिससे पर्यावरण हराभरा हो सके तथा आने वाली पीढ़ियों के प्रति हम अपने दायित्वों का निर्वाहन कर सके।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अपने व्यक्तिगत कार्यो के अलावा हमारी समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी है। परिवेश को हरा, भरा व स्वच्छ रखने का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए। हर माह कम से कम एक पौधें का रोपण करके उसके निगरानी भी करना चाहिए। जिससे पर्यावरण प्रदूषण मुक्त हो सके। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि 15 अगस्त वृक्षारोपण के पहले सभी मण्डलों की बैठको को पूर्ण कर लिया जाय। सेक्टर व बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सौप दी जाय। प्रत्येक व्यक्ति को यह सोचना चाहिए कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को प्रदूषित वातावरण देंगे या स्वच्छ व साफ सुथरा परिवेश। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण करना चाहिए। जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा ने कहा कि पूरे आयोजन की जिले के पदाधिकारियों के द्वारा मानीटरिंग भी होनी चाहिए। जिससे पार्टी अपने द्वारा निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त कर सके।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री व वृक्षारोपण कार्यक्रम के संयोजक संजीव सिंह ने किया। बैठक में ओम प्रकाश सिंह, परमानंद मिश्रा, नीरज दीक्षित, शकुंतला त्रिपाठी, धर्मेन्द सिंह, बसंती सिंह, रामकुमार सिंह राजू, अमीर चंद जायसवाल, सुधीर चैरसिया, रमापति पाण्डेय, हरभजन गौड़, अरविंद सिंह, विनीत सिंह बिन्नू, सरयू दूबे, ऋषिकेश वर्मा, वीरसेन सिंह काका, वेद गुप्ता, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, राजेश सिंह, देवेश तिवारी, पवन चैरसिया, शिवम सिंह आदि प्रमुख थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya