भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह व परिचयात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा अनुशासित व संस्कारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच अपनी उपस्थित दर्ज कराता है। भारतीय संस्कार व राष्ट्रवाद की विचारधारा आज युवाओं के भीतर दिखाई दे रही है। जिसका श्रेय युवा मोर्चा के मेहनती कार्यकर्ताओं को जाता है।

उन्होने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के कंधों पर अहम जिम्मेदारी है। चुनाव में विजय का पथ तैयार करने में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। नये वोटरों से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ना होगा। विपक्ष गुमराह करने की राजनीति पर उतारु है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचने में युवा मोर्चा का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी भूमिका तय करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवम सिंह, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, युवा मोर्चा महामंत्री दिव्यांश सिंह युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी आनंद पाण्डेय प्रिंस, आशीष तिवारी, पवन चौरसिया, भरत जी श्रीवास्तव, अविनाश वर्मा, अमर बहादुर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, आशीष शर्मा, अनूप पाण्डेय, शुभम तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, शुभम गुप्ता, अनुपम मिश्रा, आशीष कैलाश वैश्य, राघवेन्द्र शर्मा रानू, सोनू पाण्डेय, ऋषभ कसौधन, संदीप निषाद, रणविजय सिह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya