नेताजी के जीवन से नयी पीढ़ी को लेनी होगी प्रेरणा : सूर्यकांत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आजादी के बाद छुप कर जीवन बिताने का प्रचार करने वाले कर रहे हैं अपमान

अयोध्या 23जनवरी। अशफ़ाक़ उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आजादी के बाद छुप कर जीवन बिताने का प्रचार करने वाले उनके बहादुर और क्रांतिकारी जीवन का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि साम्प्रदायिक तथा साम्राज्य वादी तानाशाही लोग इस तरीके का प्रचार निहित स्वार्थ के कारण करते हैं।
श्री पाण्डेय उनकी जयंती पर महापालिका परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि आमतौर पर मकान मालिक किराएदार की पहचान जानकर ही किराए पर मकान देता है परन्तु गुमनामी बाबा के मामले में इसके विपरीत सवाल पैदा किया गया। यह नेता जी के सम्मान के खिलाफ है। देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वालों से नयी पीढ़ी को प्रेरणा लेनी होगी।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी, पार्षद राम भवन यादव, देवेश ध्यानी, विकास सोनकर, जगदीश यादव, आशीष जायसवाल, जमशेद अहमद, अब्दुल रहमान भोलू, कैफी खान, मुसीर खान राजू, राजीव कुमार सिंह, संतोष मौर्य, अरविंद मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  समाजसेवी राजन पांडेय ने फिर दिखाई दरियादिली
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya