राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंकों में लेनदेन रहा ठप्प

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 100 करोड़ की क्लीयरिंग हुई प्रभावित

अयोध्या। ऑल इण्डिया बैंक आफीसर्स फेडरेशन के राष्ट्रव्यापी आहवान पर पांच राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राष्ट्रीयकृत बैंकों में लेनदेन पूरी तरह ठप्प रहा।
पंजाब नेशनल बैंक मण्डल कार्यालय पर पीएनबी आफीसर एसोसिएशन ने हड़ताल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे हड़तालियों ने बताया कि मण्डल के 9 जनपदों की सभी शाखाओं में तालाबंदी रही। इस अवसर पर मण्डलीय मंत्री विक्रांत गुप्ता ने बताया कि 11वें द्विपक्षीय समझौते में भारतीय बैंक संघ स्केल 4 से स्केल 7 तक के अधिकारियों का वेतन परफार्मेंस के आधार पर भारत सरकार तय करना चाहती है। जो संगठन को मंजूर नहीं है। वी.के. सिंह ने कहा कि हड़ताल से क्लीयरिंग हाउस पूरी तरह से बंद रहा तथा हड़ताल पूरी तरह सफल रही। हडताल से लगभग 100 करोड़ की क्लीयरिंग प्रभावित हुई हैं जिसके लिए संगठन नहीं भारत सरकार का अड़ियल रवैया जिम्मेदार है। प्रदर्शन करने वालों में आर.आर. शर्मा, कंचन सिंह, विक्रम यादव, विशाल श्रीवास्तव, मनोज पाण्डेय, सुशील द्विवेदी आदि शामिल रहे। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने भी तालाबांदी कर हड़ताल किया।

इसे भी पढ़े  शिवनगर कॉलोनी में नाले का होगा निर्माण, बदली जाएगी टूटी पटिया
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya