अमानीगंज ब्लाक में सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सांसद लल्लू सिंह ने प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

अयोध्या। ब्लाक अमानीगंज क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट विद्यालय खण्डासा में सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह ने किया। जिसमें रस्साकसी, खो-खो, कबड्डी, दौड़ वालीवाल की प्रतियोगिताएं हो रही है। इसके लिए पहले से खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई थी। ब्लाक के सभी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रदर्शन का मौका दिया गया है। प्रतियोगिता के पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों का प्रयोग अपने जीवन में लोग कई प्रकार से करते है। शारीरिक व मानसिक विकास में इसका महत्वपूर्ण रोल रहता है। खेलों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाएं मौजूद है। जिनमें निखार लाने के लिए प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्रदान किया जाता है। जिससे खेल के माध्यम से हमें टीम भावना की शिक्षा मिलती है। जो भविष्य में काफी उपयोगी साबित होती है।

वहीं प्रतियोगिता में खोखो बालिका वर्ग में मांझगांव ने खण्डासा पर जीत दर्ज की। कबड्डी में 28 टीमें प्रतिभाग कर रही है। जिसमें बालक वर्ग में अकमा कुमारगंज ने गण्डौली को पराजित किया। डीएवी इंटर कालेज की टीम ने संत भीखादास पर विजय दर्ज की। आशादेवी इंटर कालेज ने शिवपुरी को हराया। मांझगांव ने चौधरी पुर पर जीत दर्ज की। 100 मीटर बालिका दौड़ में शाहजहां खण्डासा प्रथम व शिवानी पिठला द्वितीय आयी। मौके पर अध्यक्ष रामबचन, सचिव दुर्गेश कुमार, प्राचार्य डा नकछेद तिवारी, सर्वजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष पवन पाण्डेय, शीतला वाजपेई, गिरजाशंकर मौर्या प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya