-प्रेस क्लब में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि प्रेस क्लब फैजाबाद में मनाईं गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने उन्हें सच्चा समाजवादी, गरीबों, मजलूमों, महिलाओं, अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण हेतु लड़ने वाला योद्धा बताया। इन नेताओं ने कहा कि उन्होंने आजीवन अपने को समाजवादी समाज बनाने के समर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता छोटे लाल यादव तथा संचालन बख्तियार खा ने किया।
पूर्व मंत्री द्वय ने कहा कि उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों का संचालन बखूबी निभाया।वह जिला कार्यसमिति सदस्य से लेकर जिला अध्यक्ष तक का पद संभाला और उसका सफलतापूर्वक संचालन किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सूर्य कांत पाण्डेय ने उनके साथ बिताए तमाम वर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक सच्चे और पक्के इंसान थे। उन्होंने राजनीतिक व्यक्ति की तरह संवेदनशीलता बरती।वह कभी भी रोष और क्षोभ से ग्रस्त नहीं हुए। श्री यादव ने हर वक्त उनकी चिंता की जो दबे कुचलें और निराश्रित थे।
उन्होंने पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा रखी। श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन उनके पुत्र चन्दन सिंह यादव ने किया।सभा को दान बहादुर सिंह राजेंद्र यादव राशिद जमील अपील अहमद बबलू जयसिंह यादव बलराम मौर्य अशोक वर्मा श्री चंद यादव श्याम कृष्ण श्रीवास्तव बाबूराम गोड संजय यादव जाफरी इंद्रपाल यादव अमृत राजपाल ओपी पासवान विद्या भूषण पासी अली शाहिद खान सरोज यादव स्नेह लता निषाद घनश्याम यादव राम विकास यादव अंसार अहमद बब्बन आदि ने संबोधित किया व श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में गौरी शंकर यादव अपर्णा जायसवाल सतीश यादव सुनील यादव मुकेश यादव आदित्य चौधरी आदित्य वे अंकित यादव प्रेमकांत यादव माता प्रसाद सचिन तिवारी हिमांशु यादव अखिलेश सिंह विक्की यादव दिलीप यादव सुरेश यादव मुकेश यादव अनु यादव आकाश यादव आदि मौजूद रहे