Breaking News

पुरानी पेंशन की बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन : अरविंद कुमार सिंह

-पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सम्पन्न हुई चार दिवसीय भूख हड़ताल

अयोध्या। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वाधान में 4 दिवसीय भूख हड़ताल के अंतिम दिन, केंद्र ,राज्य कर्मचारी एवं शिक्षकों का क्रमिक भूख भी जारी। 8 जनवरी से शुरू चौथे दिन की भूख हड़ताल का नेतृत्व कामरेड अंजुम मुख्तार खान शाखा अध्यक्ष एनआरएमयू एवं हीरालाल शाखा मंत्री कर्मचारी नेता ने किया। उपस्थित सभी संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।

राम प्रकाश सिंह जिला मंत्री ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की वर्ष 2024 में कर्मचारियों को सरकार से पुरानी पेंशन मूल रूप में चाहिए बिना किसी संशोधन के। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जो तानाशाही रवैया अपनाए है वो जनहित में नही है सरकार केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन तत्काल बहाल करे और अपने वादे के अनुसार सभी विभागों में जल्द से जल्द कर्मचारियों की भर्ती करे जिससे बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके।

कामरेड अश्वनी तिवारी “लालू“ मण्डल उपाध्यक्ष, वीबी सिंह, राजकुमार प्रिंस, रमाकांत यादव,नीरज श्रीवास्तव ,संजीव कन्नौजिया,एपी मौर्य, अंबिका,अर्चना साहू, प्रभावती,अमित यादव,कमला प्रसाद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला मंत्री उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, राजकुमार मिश्रा,सुधीर त्रिपाठी जिलाध्यक्ष आयकर विभाग, डेनियल भारती जिला मंत्री राजस्व संग्रह अमीन संघ ,जय नारायण तिवारी , सूर्यवीर यादव मुरलीधर यादव , राम सुरेश शर्मा,राजेन्द्र सिंह, सचिन त्रिपाठी कोषाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, मोहम्मद नसीम खान जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ,अवधेश यादव ,अशोक वर्मा,जिलाजीत वर्मा, देवेन्द्र गुप्ता,अखण्ड गौतम, फूलचंद सरोज, शिवशंकर,अमिताभ सिंह, राजकुमार,आशुतोष, जय गोविंद वर्मा ,जय सिंह यादव,सौरभ सिंह,शशिकला यादव,अभय दुबे जिला मंत्री स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ,निवेदिता यादव,अनिल दूबे जिलाध्यक्ष ग्राम विभाग अघिकारी संघ,अर्चना शर्मा ,ओमप्रकाश तिवारी,अरविंद दूबे,उदयभान सिंह,अजीत,विष्णु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।भूख हड़ताल के अंतिम दिन उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों को महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.