भाकियू ने एसडीएम को सौंपा किसानों की समस्याओं का ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एसडीएम ने समस्याओं के समाधान व आवश्यक कार्रवाई किए जाने का दिया आश्वासन

अयोध्या । सोहावल तहसील में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की शुक्रवार को मासिक पंचायत संपन्न हुई। पंचायत संचालन महिला जिलाध्यक्ष सविता मौर्या व अध्यक्षता जिला महासचिव राम अभिलाख यादव ने की। पंचायत के दौरान किसानों की समस्याओं से संबंधित 6 प्रमुख बिंदुओं का ज्ञापन उप-जिलाधिकारी सोहावल आदित्य विक्रम अग्रवाल को सौंपा। उप-जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन के मुख्य 6 बिन्दु के ज्ञापन में सोहावल रेलवे स्टेशन से लेकर सी.एच.सी. अस्पताल को जाने वाली सड़क के किनारे खोदी गई गहरी नाली का निर्माण अधूरा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली लम्बे समय से खुली पड़ी है, जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है तथा आवागमन में भी कठिनाई हो रही है। नाली निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए एवं सुरक्षा की उचित व्यवस्था कराई जाए। पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिया गया है।

सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जो घरौंनी का कार्य किया गया है, उसमें अब तक सभी ग्राम वासियों को घरौंनी प्राप्त नहीं हुई है। ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में क्षेत्रीय राजस्व विभाग द्वारा शीघ्र ही छूटे हुए ग्राम वासियों को घरौंनी उपलब्ध कराई जाए। (ग्राम- सोहावल, बधौलिया, धन्नीपुर, रौनाही आदि)। पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया गया परन्तु लेखपाल द्वारा अभी तक नहीं दिया गया।

बरसात के कारण ग्राम बुधौली और धन्नीपुर के किसानों की सब्जी और धान की फसल बर्बाद हो गई है। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा जाँच कराकर दैवी आपदा के अंतर्गत सहायता अनुदान प्रदान कराया जाए। (प्रभावित किसान- दीप नारायण मौर्या, रामअभिलाष यादव, शेर बहादुर आदि। ग्राम रौनाही में पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनवाया जाए जैसेरू- सीता देवी पत्नी दीप नारायण मौर्या।

इसे भी पढ़े  युवा आयु में ही होते है दो-तिहाई मनोविकार : डा. आलोक मनदर्शन

आयुष्मान कार्ड जिन पात्र व्यक्तियों का नहीं बना है ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में कैम्प लगाकर बनवाया जाए। ग्राम पलिया में उर्मिला के घर के सामने दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करके घर में जाने का रास्ता बन्द किया जा रहा है। कृपया अवैध कब्जा तुरंत हटवाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, वरिष्ठ प्रदेश सचिव डा. राम जन्म वर्मा, तारा महिला ब्लाक अध्यक्ष पूराबाजार , राजाराम वर्मा ब्लाक अध्यक्ष तारुन, मीडिया प्रभारी राजू पांडेय , अर्जुन मौर्या संगठन मंत्री, लाल बहादुर वर्मा, तहसील अध्यक्ष सदर, राजरानी, मिंटा, रीमा, लालती, परिक्रमा मौर्या, सावित्री, मायावती आदि सैकड़ों सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya