मोदी-योगी विकास रथ यात्रा निकालेगी भाजपा: गोरखनाथ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

14 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक भ्रमण करेगी रथ यात्रा

फैजाबाद। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मोदी- योगी विकास रथ यात्रा 14 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक निकाली जायेगी। यह जानकारी मिल्कीपुर के भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया।
उन्होंने बताया कि मोदी-योगी विकास रथ यात्रा की तैयारियों पूरी की जा चुकी हैं भाजपा पार्टी कार्यालय से 14 नवम्बर को रथ यात्रा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व सांसद लल्लू सिंह रवाना करेंगे। रथ यात्रा के दौरान आम जनता को भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही साथ भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को परिचित कराया जायेगा। जन सामान्य को यह भी बताया जायेगा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनहित व विकास के कौन-कौन से उल्लेखनीय कार्य किये हैं।

इसे भी पढ़े  पुरानी मछली मंडी व रिफ्यूजी मार्केट को ध्वस्त किये जाने पर अयोध्या विधायक ने दिलाया भरोसा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya