The news is by your side.

मोदी सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी के सिवा कुछ नहीं दिया: राजेंद्र प्रताप

अयोध्या। मोदी सरकार पांच सालों में देश की जनता को महंगाई बदहाली बेरोजगारी के सिवा कुछ नहीं दिया जो गैस सिलेंडर 400 में कांग्रेस शासन में आम लोगों को उपलब्ध था वह आज 1000 रूपये में मिल रहा है! रेलवे के भाड़े को डेढ़ गुना बढ़ोतरी की गई। खाद की बोरी को 50ाह की जगह 45 किलो ग्राम कर दी गई। डीजल पेट्रोल के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई !ऐसी भाजपा की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंके उक्त वाते उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने पूरा ब्लॉक के रसूलाबाद, पुरखेपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में व्यक्त किया! जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया रसूलाबाद नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान हृदय राम यादव ने किया तथा संचालन पूरा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल तिवारी ने किया !व पुरखे पुर सभा की अध्यक्षता उदय भान पांडे ने किया एवं संचालन जिला कांग्रेस महासचिव अनिल सिंह ने किया !श्री सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री ने विकास के जो काम पिछले कार्यकाल में किए हैं उसे आज तक भाजपा छू भी नहीं पायी। प्रदेश सचिव जाफर मूसा ,कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश उपाध्याय ने विकास के प्रति समर्पित डॉ. निर्मल खत्री को भारी मतों से विजई बनाने की अपील किया। सभा को संबोधित करने वाले अन्य लोगों प्रधान डिगयी राम कोरी , ग्राम प्रधान रामपाल यादव, राजकुमार मौर्य, नंद देव पांडे ,श्याम कुमार, उदय भान पांडे ,केदार तिवारी ,हनुमान पांडे आदि रहे। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कांग्रेस प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री के के लिए महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक के नेतृत्व में आज देवकाली एवं महात्मा गांधी वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से निर्मल खत्री को विजई बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान, महानगर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ,सविता यादव, अकील अंसारी, नीलम श्रीवास्तव, संतोष गौड़, मोहम्मद अहमद कविंद्र साहनी ,सुखदेव सिंह, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष करण त्रिपाठी, प्रभात शर्मा मोहम्मद आरिफ आनंद तिवारी दीपू बंशीधर दुबे अखिलेश तिवारी शास्त्री अखिलेश गौतम आदि प्रमुख रहे।

Advertisements

कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क

कांग्रेस का जनसम्पर्क

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के प्रचार अभियान अंतर्गत महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड जनसंपर्क अभियान महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक की अगुवाई में लालबाग,देवकाली,महात्मा गांधी वार्डों में फैजाबाद कांग्रेस जनों ने घर घर पहुंच कर पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के सांसद काल में उनके द्वारा किए गए अनेकों जनहित कार्यों को रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से जनता के बीच रखकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के घोषणा पत्र जिसमें प्रत्येक गरीब परिवारों को 72000 वार्षिक एवं युवाओं को रोजगार जैसी अनेकों योजनाओं से जनता को रूबरू करा कर पुनः विकास पुरुष निर्मल खत्री को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजई बनाने की अपील की उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि चल रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जनता का अपार सहयोग लगातार कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी श्री खत्री को प्राप्त हो रहा है उपरोक्त अभियान निरंतर 2 मई तक महानगर में जारी रहेगा एवं दिनांक 25 अप्रैल से नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन महानगर में प्रारंभ किया जाएगा। जनसंपर्क में एआईसीसी सदस्यध्प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह,वरि. शिक्षक नेता राम अनुज तिवारी,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,बृजेश सिंह चैहान,जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शीतला पाठक,जिला महासचिव वेद सिंह कमल,पूर्व शहर अध्यक्ष अकील अंसारी,व्यापारी नेता कविंद्र साहनी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष करन त्रिपाठी,सुनील कृष्णा गौतम,प्रभात शर्मा,मोहम्मद अहमद टीटू,धीरेंद्र सिंह बब्लू,उमेश उपाध्याय,सुखदेव सिंह सविता यादव,नीलम श्रीवास्तव,पूजा,खुशबू बानो,नीलम कोरी,सुनीता यादव,अजमल खलील,आनंद तिवारी दीपू,बंशीधर दुबे,नंद कुमार सोनकर,संतोष गौड़,अवधेश तिवारी,चंचल सोनकर,अखिलेश गौतम,मोहम्मद नौशाद,द्वारिका पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Advertisements

Comments are closed.