मो. इश्तियाक सहित दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-सांसद लल्लू सिंह ने सभी को पार्टी का ध्वज देकर भाजपा में कराया शामिल

अयोध्या। बीकापुर विधान सभा की रैथुआ ग्राम पंचायत के प्रधान मो इश्तियाक सहित दर्जन भर लोग भाजपा में शामिल हुए। लोक सभा कैम्प कार्यालय सहादतगंज में सांसद लल्लू सिंह ने सभी को पार्टी का ध्वज देकर भाजपा में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने वालों में हबीउल रहमान, मो. साहिद, अब्दुल मुस्तली, मो. मुजम्मिल, मो. वारिस, मो. आफताब, मो. असगर, अब्दुल समद, मो. गुफरान सहित अन्य लोग शामिल हैं।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनधन खाता, उज्जवला गैस योजना, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री आवास, इज्जत घर, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुत राशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से बिना भेदभाव सभी को इसका लाभ मिला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए विकास को देश के हर व्यक्ति ने किसी न किसी रूप में महसूस किया है। अयोध्या आज विश्व मानचित्र पर स्थापित हो रहा है।

रैथुआ प्रधान मो इश्तियाक ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं तथा जनकल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। पार्टी की द्वारा जो जिम्मेदारी मिलेगी उसकी पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाएगा।
इस दौरान सत्यप्रकाश दूबे मंडल उपाध्यक्ष, धर्मराज वर्मा मंडल महामंत्री नंदी ग्राम, बाबा राम सेवक दास सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : अंतिम दिन तक भाजपा-सपा में रहेगा घमासान

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya