लापता बालिका का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कर रही जांच

मिल्कीपुर। एक माह बीत जाने के बाद भी 12 वर्षीय बालिका का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
कुमारगंज थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी मनीराम की 12 वर्षीय बेटी मीनाक्षी 29 नवंबर की शाम लगभग 6 बजे घर से शौच के लिए निकली लेकिन शौच से वापस घर नहीं आई परिजनों ने बालिका की काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं लग सका जिसके चलते गायब बालिका के भाई रामकरन ने कुमारगंज पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। कुमारगंज थाने के एसआई धर्मराज सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है गायब बालिका की खोज पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़े  कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने राममंदिर की व्यवस्था देखने वाले गोपाल राव पर लगाए गम्भीर आरोप
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya