in ,

योगी सरकार को बर्खास्त करने के लिए सौंपा ज्ञापन

सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा

अयोध्या। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के वार्षिक उत्सव में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बीते मंगलवार लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर प्रशासन द्वारा रोके जाने पर व प्रयागराज में समर्थकों के साथ शान्तिपूर्वक रूप से प्रदर्शन कर रहे बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव के ऊपर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये जाने पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव की अगुवाई में राष्ट्रपति को सम्बोधित जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी नगर विन्ध्यवासिनी राय को ज्ञापन सौंप कर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भयभीत और बौखलाई प्रदेश सरकार राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सपा नेताओं को जाने से रोकने पर तुल गई है। जिसकी समाजवादी पार्टी निन्दा करती है। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि योगीराज में प्रयागराज जाने से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोका गया जो लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का मन और नीयत साफ नहीं है। भाजपा सरकार तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या की प्रतीक है। पूर्वमंत्री आनन्द सेन यादव ने कहा कि योगी सरकार छात्रों से डर गयी है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में जाने से प्रशासन ने रोका और बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव के ऊपर प्रयागराज में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर घायल कर दिया प्रदेश सरकार का यह कृत्य निन्दनीय, राजनीतिक द्वेष के प्रेरित कदम है। सपा महानगर अध्यक्ष मो0 कमर राईन ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र नहीं रोकतंत्र है। भाजपा सरकार लोकतंत्र व इतिहास से खिलवाड़ कर रही है। पूर्व प्रदेश सचिव मो0 हलीम पप्पू व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअचल यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को अराजकतत्व कहने वाले भाजपा के मंत्री विधायक अपने गिरेबान में झाकें। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि सरकार के प्रवक्ता व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं को अराजकता और अपराध सपा का डीएनए में है बयान दिया है जोकि निन्दनीय है। प्रवक्ता ओमी ने बताया कि ज्ञापन को पढ़कर पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने अपर जिलाधिकारी नगर को व सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाया और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मिशम, लड्डूलाल यादव, मनोज जायसवाल, श्रीचन्द्र यादव, रक्षाराम यादव, जाबिर खान, मो0 वकार, रामभवन यादव, जाकिर हुसैन पाशा, माजिद खान, विशाल पाल, फरीद कुरैशी, औरंगजेब खान, शमशेर यादव, चौधरी बलराम यादव, वसीहैदर गुड्डू, ज्ञान यादव, सादमान खान, कृष्ण कुमार पटेल, गौरव पाण्डेय, जगतनारायण यादव, चन्द्रभान यादव, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, दूधनाथ यादव, लक्ष्मण कनौजिया, राकेश यादव, राजकुमार पटेल, शाबाज खान लकी, सन्टी तिवारी, तालिब खान आदि मौजूद रहे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

बाली उम्र का प्यार, बन रहा मनोविकृति का आधार : डा. आलोक

खेलो अयोध्या के तहत होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं