in

गलन व ठिठुरन बढ़ी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

-सामान्य से नौ डिग्री नीचे आया अधिकतम पारा


अयोध्या। जिले में पांच दिन से धूप न निकलने के कारण गलन व ठिठुरन बढ़ गई है। नतीजतन गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। आलम यह रहा कि अधिकतम और न्यूनतम पारे में महज छह डिग्री का ही अंतर रह गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे आकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ठंड के कारण बेवजह घरों से निकलने से लोगों ने परहेज किया। अमूमन घरों में ही दुबके नजर आए। 9 से 12वीं तक के स्कूल खुले होने से अभिभावकों में भी खासा रोष देखा जा रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पहले तो बारिश की संभावना लग रही थी। दोपहर दो बजे के बाद सूर्य देव ने बादलों की ओट से झांकना शुरू किया, लेकिन बादलों के आगे उनकी एक भी न चली।

ठंड के कारण सरकारी विभागों में भी कर्मचारियों की आमद कम ही रही। सड़कों पर सन्नाटा होने से व्यापार भी सिमट चुका है। ठंड से निजात पाने के लिए चौराहों पर लोग अलाव की शरण में दिखे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र की मानें तो आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने, सुबह के समय घना कोहरा पड़ने एवं हवा के सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।

इसे भी पढ़े  डीएम ने सीएम डैश-बोर्ड के फ्लैगशिप प्रोजक्टों की किया समीक्षा

What do you think?

Written by Next Khabar Team

अभियान के तहत विद्युत विभाग ने वसूले 8 लाख 50 हजार

निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यस्थल का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण