मैजिक व बाइक में टक्कर, तीन लोग घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। गोसाईगंज कोतवाली इलाके के एक गांव के पास मैजिक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए।मामले की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घायलों को इलाकाई सीएचसी गोसाईगंज भिजवाया जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एसएचओ विद्यासागर शुक्ला के मुताबिक गोसाईगंज कोतवाली इलाके के रेहड़ी रामापुर निवासी राधेश्याम कनौजिया पुत्र पुत्तीलाल कनौजिया अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ अंबेडकरनगर के फत्तेपुर बेलाबाग बाइक से जा रहे थे। वे जैसे ही अयोध्या अंबेडकरनगर सीमांत पर स्थित माधुरी देवी बालिका इंटर कॉलेज सरखेलवा के पास पहुंचे कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राधेश्याम पत्नी सहित छिटक कर दूर जा गिरे।तभी पीछे से आ रहे दूसरी बाइक सवार अंजनी तिवारी मैजिक से जा भिड़े।

इस दुर्घटना में राधेश्याम के पैर की कई जगह से हड्डियां टूट गई।वंही उषा देवी को भी अंदरूनी चोटें आई हैं और अंजनी तिवारी को भी चोटें आई हैं। आपाधापी में मौक़ा पाकर मैजिक चालक मैजिक छोड़ फरार होने में सफल हो गया  स्थानीय चिकित्सकों ने राधेश्याम कनौजिया की हालत गम्भीर देख मरहम पट्टी करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।एसएचओ ने बताया की बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya