कोविड एल-2 चिकित्सालय का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मरीजों को ससमय भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कोविड एल-2 चिकित्सालय दर्शन नगर का निरीक्षण किया।

चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करने के साथ ही सभी मरीजों को ससमय गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराने तथा सभी वार्डों की नियमित साफ सफाई करते रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय के प्राचार्य व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से चिकित्सकों द्वारा विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर समस्त भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के समय तथा भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने चिकित्सकों व अन्य चिकित्सीय स्टाफ को समय-समय पर वार्डों का भ्रमण करने तथा प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े  कलयुग का सबसे बड़ा दान रक्तदान : जय शंकर पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya