कोविड टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-टीकाकरण के स्थिति की ली जानकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में संचालित कोविड टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण कर टीकाकरण के स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के समय टीकाकरण केंद्र संचालित पाया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने टीकाकरण टीम के सभी सदस्यों को संक्रमण से बचाव संबंधी सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन कर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका सुगमता उपलब्ध कराने, लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने नगर पालिका रुदौली के शेखाना उत्तरी वार्ड का स्थलीय भ्रमण कर घर पर उपचार ले रहे कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति (राजू, उम्र 45 वर्ष) के घर जाकर स्वास्थ की जानकारी ली।

इस अवसर पर राजू के परिवार के सदस्य द्वारा बताया गया कि उन्हें ससमय मेडिसिन किट प्राप्त हो गया है और अब उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। परिवार के अन्य सभी सदस्यों की भी कोविड-19 की जांच हो चुकी है और सभी लोग स्वस्थ है। जिलाधिकारी ने सभी अपना ध्यान रखने व किसी भी समस्या हो पर तत्काल सूचित करने को कहा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रूदौली भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  भाजपा नेता का भतीजा लापता, सरयू नदी में डूबने की आशंक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya