अयोध्या। सीनियर पोस्टमास्टर अयोध्या प्रधान डाकघर का कार्यभार किरन सिंह ने ग्रहण किया। श्रीमती सिंह इससे पूर्व जीपीओ में डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर, अधीक्षक गोण्डा, बाराबंकी के पदों पर अपनी सेवाएँ दिया है श्रीमती सिंह बाराबंकी अधीक्षक के पद से अयोध्या प्रधान डाकघर का प्रभार सम्भाला है।
श्री सिंह ने तत्कालीन प्रभारी सीनियर पोस्टमास्टर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अधीक्षक अयोध्या मण्डल पर स्थानांतरण हो जाने से पद पर कार्य सम्भाला है। सीनियर पोस्टमास्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि डाक सेवा जन सेवा के तहत डाक विभाग की सभी सेवाओं को जनता तक सुलभ तरीके से पहुँचाने की प्राथमिकता रहेगी एवं विभागीय योजनाओं का लक्ष्य पूरा करना ही सर्वाेच्च प्राथमिकता है
और श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारियों के मदद से इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए शतत प्रयास आज से करेंगे । अयोध्या प्रधान डाकघर में पंकज कुमार सिंह, मनोज यादव, जयशंकर प्रसाद वर्मा, कुलदीप शुक्ला, रजनी, पिंकी, सहित दर्जनों कर्मचारियों ने बुके व मोमेंटो भेंटकर स्वागत करते हुए खुशी व्यक्त किया ।