स्व. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के विचार पत्रकारिता की चुनौती को समाधान देने के लिए सक्षम : ऋषिकेश उपाध्याय
वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की पांचवी पुण्य तिथि हुई संगोष्ठी
अयोध्या। वरिष्ठ पत्रकार स्व0 राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की पांचवी पुण्य तिथि पर आज की पत्रकारिता की चुनौतियां विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि स्व0 राजेंद्र पाण्डेय के विचार पत्रकारिता की चुनौती को समाधान देने के लिए सक्षम है। वे कुशल पत्रकार व विचारक के साथ मार्गदर्शक की भूमिका में भी रहे। चुनौतियां हर पेशे में है समाधान भी वही निहित है सिर्फ जरूरत है उसकी तलाश की।
चिंतक विचारक व संपादक शीतला सिंह ने कहा कि सत्य युवानुकूल होता है पत्रकारों को भी सत्य का संधान कर उसे अखबारों और चैनलों में बेबाकी से स्थान देना चाहिए। जरूरत है समय के साथ सामने खड़ी चुनौती रूपी दिवाल से मुकाबिल होने की। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने कहा कि वास्तविकता के साथ तभी लिखा जा सकता है जब सियासत की चकाचैंध से दूर और सचेत रहा जाए। उन्होंने विविध आयामों से सत्य को परिभाषित किया। प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने पत्रकारों को समाज का आईना बताते हुए कहा कि आज भी तमाम दुष्प्रभावों के बाद भी पत्रकारिता ही समाज को दिशा दे रही है उन्होंने बदले पत्रकारिता के कलेवर में भी प्रेरणा बातों को आत्मसात करने को कहा। सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के संयोजक शक्ति सिंह ने कहा पत्रकारिता समाज की समस्याओं का निदान करती है। आज भी पत्रकारिता देश का मूल आधार है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि स्व राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने हमेशा अपनी लेखनी को निष्पक्ष रखा। अपने विचारों को भी उस पर कभी हावी नहीं होने दिया। सत्य को हमेशा सत्य की तरह ही परिभाषित किया। युवा पीढ़ी को उनका अनुसरण करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन इन्द्रभूषण पाण्डेय, आभार ज्ञापन प्रेस क्लब के सचिव त्रियुग नारायन तिवारी ने किया। इस अवसर पर रमाशरण अवस्थी, हरिकृष्ण अरोड़ा, आदर्श शुक्ला, आरके सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, नाथ बक्श सिंह, सूर्य नारायन सिंह, जय प्रकाश सिंह, उग्रसेन मिश्रा, कमलेश श्रीवास्तव, प्रवीण तिवारी, उमेश सिंह, राम प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश पाण्डेय, विवेकानंद पाण्डेय, पवन मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, विशाल शुक्ला, विशाल गुप्ता, पवन पाण्डेय, जिला शासकीय अधिवक्ता रामकृष्ण तिवारी, रामकुमार राय, अभय श्रीवास्तव, परमराज वर्मा, योगेन्द्र त्रिपाठी, निखिल त्रिपाठी, डा चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, डा महेन्द्र पाठक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, भाकपा नेता सूर्यकांत पांडेय, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, सुशील जायसवाल, इन्द्रभान सिंह, अभय सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, डा राकेश वशिष्ठ, सुनील पाण्डेय, विश्व प्रकाश रुपन, विजय गुप्ता, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, लल्लू सिंह, शिवकरन सिंह, गिरीश मनचंदा, प्रकाश गुप्ता, बिजेन्दर सिंह, परमानंद मिश्रा, विद्याकांत द्विवेदी, आशीष सिंह, इं शिवम सिंह, सचिन दूबे, अनिल दूबे, रीना द्विवेदी, माधुरी तिवारी, रमेश तिवारी, आईबी सिंह, परमराज वर्मा, रोहित पाण्डेय, मोहित पाण्डेय मौजूद रहे।