महागठबंधन के निकटतम प्रत्याशी को भजपा ने दी शिकश्त
2014 के चुनाव से भाजपा से भी अधिक मिला भाजपा प्रत्याशी को मत

अयोध्या। अयोध्या के भगवा दुर्ग फैजाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा एकबार फिर कमल खिलाने में सफल रही। भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी महागठबंधन प्रत्याशी आनन्दसेन यादव को लगभग 64568 मतों से पराजित कर दिया। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने 491761 मत हांसिल करके विजय दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखते हुए इसबार लगभग 526639 से अधिक मत हांसिल कर नया रिकार्ड बना डाला। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेता निर्मल खत्री को मतदाताओं ने एक सिरे से नकार दिया उन्हें लगभग 53235 मत ही हांसिल हुए। स्पष्ट है कि उनकी जमानत भी खतरे में पड़ गयी है।
प्रचंड विजय के बाद भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कहा कि यह उनकी नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों और सुशासन की जीत है। भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास नारा दिया था। यह नारा पुनः साकार हुआ है। सूबे में सपा-बसपा, रालोद महागठबंधन पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि यह झूंठ और धोखेबाजों का गठबंधन था जनता ने इसे समझा और गठबंधन को नकार दिया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट बहुमत की भाजपा सरकार देश में पुनः बनी है हमारा विश्वास है कि देश के विकास में तेजी आयेगी और अन्र्तराष्ट्रीय पटल पर भारत का सम्मान बढ़ेगा।
भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद रिकाबगंज हनुमानगढ़ी चैराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ी अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पूरे देश में भाजपा की और फैजाबाद लोकसभा में लल्लू सिंह को मिली अभूतपूर्व जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और लोगों में मिष्ठान वितरण करके खुशी का इजहार किया । इस अवसर पर गगन भेदी नारों चैकीदार प्योर है व एक बार फिर मोदी सरकार लगाकर महौल को उत्साहित कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा संस्कृतिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने किया व संचालन भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष व अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने किया। इस अवसर प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय रस्तोगी, पार्षद अनुभव जायसवाल, पार्षद रामनंदन तिवारी, ओम मोटवानी, संजीव शुक्ला, देवी प्रसाद पाठक, अजय ओझा, अमित तिवारी बाबा, चेतन गुप्ता, आरजू गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, ज्योति गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, शिवम् गुप्ता, रिशू गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

जीत के जश्न में डूबे भाजपाई, सांसद लल्लू सिंह का किया जोरदार स्वागत
अयोध्या। मतगणना को लेकर दिन भर भाजपा कार्यालय मे भारत माता की जय तथा जयश्रीराम के जयघोष का स्वर सुनाई देता रहा। मतगणना का हर चरण पूरा होने के बाद बढ़त का संकेत मिलते ही कार्यकर्ता उत्साह में नजर आ रहे थे। सुबह सांसद लल्लू सिंह अयोध्या हनुमानगढ़ी में होने वाली आरती में सम्मलित हुए। इसके बाद वे दरियाबाद विधानसभा बाराबंकी के लिए रवाना हो गये। दोपहर पुनः सांसद के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। भाजपा नेता कर्मवीर सिंह अगुवाई में 51 किलो की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ड्रोन कैमरे से कार्यालय की निगरानी की जाती रही।
सुबह से पार्टी कार्यालय में बने अटल सभागार में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति होना प्रारम्भ हो गयी। यहां एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर खबरों का प्रसारण हो रहा था। पूरे देश में भाजपा जीत कार्यकर्ताओं के उत्साह को लगातार बढ़ा रही थी। कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से पूरी मतगणना पर नजर रखी जा रही थी तथा मुख्यालय के सम्पर्क में यहां मौजूद एक्सपर्ट थे। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद गुप्ता, शोभा सिंह चैहान व बाबा गोरखनाथ मतगणना स्थल से कार्यालय पर मौजूद रहकर पल पल की रिपोर्ट ले रहे थे। पूरे दिन भर कार्यालय में ठोल नगाड़े के साथ पटाखों की ध्वनि गूंजती रही। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, इन्द्रभान सिंह, प्रकाश गुप्ता, गुलशन बिन्दू, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, श्याम सिंह महंथ, बिजेन्द्र सिंह, रघुनंदन चैरसिया, दयाशंकर दूबे, बाबूराम यादव, इं0 रामधीरज पाण्डेय, महंत राजूदास, रणधीर सिंह डब्लू, बबलू पासी, शैलेन्दर कोरी, अभय सिंह, मनोज श्रीवास्तव, मथुरा तिवारी, रामू प्रियदर्शी मौजूद रहे।