पौध नर्सरी व पौध रजिस्टर का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। उप प्रभागीय वन अधिकारी अयोध्या एके सिंह ने कुमारगंज वन रेंज के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पौध नर्सरी व पौध रजिस्टर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेंज में कराए गए पौध रोपण की बारीकी से मुआयना करते हुए वनकर्मियों से इसके रखरखाव आदि के सख्त निर्देश दिए।
एसडीओ एके सिंह ने बवॉ वन खंड, हेड क्वार्टर नर्सरी, वन चेतना कैंपस नर्सरी मैं तैयार किए जा रहे पौधों का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने वन कर्मियों को बताया कि पौध नर्सरी में खड़ी घास के चलते पौध को सूरज की रोशनी कम मिलने के कारण पौध की बढ़ोतरी में बाधा आ जाती है
ऐसी स्थिति में पौधों के अगल बगल साफ सफाई रखनी चाहिए इसी क्रम में इन्होने बताया कि कुमारगंज वन रेंज में किसानों की मांग के अनुरूप सागौन यूकेलिप्टस के लगभग तीन लाख पौधे नर्सरी में तैयार किए जा रहे हैं। वन क्षेत्रअधिकारी कुमारगंज एकेे श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द बांस के पौधे तैयार किए जाएं ताकि क्षेत्रीय किसान भी बांस की खेती कर अपनी आए दोगुना कर सकें। इस मौके पर वन क्षेत्रअधिकारी कुमारगंज ए के श्रीवास्तव वन दरोगा रविंद्र सिंह, अंबिका प्रसाद चौबे वनरक्षक लोकेश शर्मा सहित नर्सरी के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  सरसों का डंठल रखते समय मां-बेटी पर हमला
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya