कांग्रसियों ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राहगीरों को मिष्ठान वितरण कर पिलाया शीतल पेयजल

अयोध्या। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन अयोध्या में हर्षाेल्लास के साथ केक काटा और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया । इस अवसर पर राहगीरों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को शीतल जल एवं पेयजल पिलाया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) केअध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता ने जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों एवं उनके परिजनों को फल एवं दुग्ध वितरित किए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों की आवाज हैं। उनके जन्मदिवस पर सेवा और जनकल्याण के कार्य कर कांग्रेसजन उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर आयोजित सेवा कार्यक्रम समाज के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा नीलम तथा पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने कहा राहुल जी ने जिस प्रकार आप लोगों के सुख-दुख समझने के लिए 4000 किलोमीटर की यात्रा की जो अपने आप में एक मिसाल है जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि कि राहुल गांधी का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ता जनसेवा एवं सहयोग एवं संवाद के माध्यम से जनाकांक्षाओं पर खरे उतरकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं, हम कांग्रेस जन उनके विचारों को अंगीकार देश को आगे बढ़ाने हेतु कृत संकल्प हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,उमेश उपाध्याय नाजिश फातिमा, कवीन्द्र साहनी, पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अशोक राय, सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी, दानिश जिया, मंसाराम यादव, आदि प्रमुख रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya