मुख्यमंत्री ने रखी विकास की ऐसी नींव, पीढ़ियों तक मिलेगा लाभ : गिरीश पति त्रिपाठी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-‘विश्व की आध्यात्मिक राजधानी’ के संकल्प को बताया साकार होता सपना, मंदिर सेवकों के लिए पीएम आवास की उठाई मांग

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत करने के बाद महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार सूर्य बूंद-बूंद जल को संचित कर वर्षा के रूप में धरती का कल्याण करता है। उसी प्रकार मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास की ऐसी आधारशिला रखी है, जिसका लाभ केवल वर्तमान ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियां भी उठाएंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने का सपना तेजी से साकार हो रहा है। नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और “स्थानीय सरकार आपके द्वार” अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल ने जवाबदेह और जनोन्मुखी प्रशासन का एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसकी सराहना व्यापक स्तर पर हो रही है।

महापौर ने नगर निगम के स्वच्छता अभियान ‘एक रविवार, हर परिवार, करें गंदगी पर प्रहार’ का विशेष उल्लेख करते हुए नागरिकों की भागीदारी को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। मुख्यमंत्री ने भी इस अभियान की सराहना की। अपने संबोधन में महापौर ने नगरवासियों की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष एक महत्वपूर्ण मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि मंदिरों में सेवा करने वाले ऐसे पुजारियों एवं कर्मियों, जिनके पास स्वयं की भूमि नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें।

अयोध्या को मिली 291 करोड़ की 245 विकास परियोजनाओं की सौगात

अयोध्या । शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या नगरवासियों को 291 करोड़ रुपये की लागत वाली 245 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 25.31 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 47 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। प्रमुख परियोजनाओं में रामायण वैक्स म्यूजियम, अयोध्या जोनल कार्यालय का प्रशासनिक भवन, 10 ओपन जिम, मल्टी लेवल कार पार्किंग, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट स्कूल परियोजना तथा अन्य जनोपयोगी निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसे भी पढ़े  आस्था के नाम पर हुई लूट की सच्चाई देश के सामने लाई जाए : अजय राय

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 264 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 198 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें माझा जमथरा पंपिंग स्टेशन, जल निकासी के लिए कच्चा नाला निर्माण, पार्किंग सुविधाओं का विस्तार, 74 बेड का वर्किंग वुमन हॉस्टल, 17.83 करोड़ रुपये की लागत वाला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कुशमाहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में तालाब, पार्क, सड़क और यात्री निवास जैसी महत्वपूर्ण विकास योजनाएं शामिल हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने शिलान्यास की गई परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya