फैजाबाद। सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की स्मृति में मनाये जा रहे दिवस के तहत परिवहन विभाग द्वारा अयोध्या के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा सम्बंधित पत्रक का वितरण भी किया गया। विद्यालयी बच्चों द्वारा पूंछे गये प्रश्नों के उत्तर दिये गये। इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वी.के. अस्थाना, यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
132
previous post