अयोध्या। नगर कोतवाली के रेड गंज क्षेत्र में दो परिवारों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। मारपीट में परिवारों की महिलाएं भी शामिल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रकरण में पुलिस ने चार लोगों का शांति भंग में चालान किया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया गया चौक घंटा घर की निकट स्थित कंघी गली में आपसी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों पक्ष की महिलाएं भी इस मारपीट में शामिल हो गई। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामले की खबर पर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को किनारे करवा विवाद शांत कराया।
नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रकरण में दीपक कुमार 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अजीत कुमार अनिल कुमार 37 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अजीत कुमार पंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय अजीत कुमार प्रिंस कुमार पुत्र स्वर्गीय अजीत कुमार का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा शांति भंग में चालान किया गया है। विवाद के कारण और लोगों की भूमिका के संबंध में जांच पड़ताल कराई जा रही है।
पुरानी सब्जी मंडी में दो पक्षों के बीच मारपीट,बलवा
अयोध्या। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी सब्जी मंडी में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट और बलवा हुआ। मामले की खबर पर पुलिस ने कई लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया है।शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी डफाली का पुरवा खीर गली फतेहगंज में आपसी विवाद को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों परिवारों के बीच लाठी डंडा चले और हाथापाई हुई। मारपीट की खबर को पहुंची पुलिस में मोहल्ला निवासी मोहम्मद जीशान 37 वर्ष पुत्र हसन अहमद, मोहम्मद अल्ताफ 29 वर्ष पुत्र मोहम्मद नियाज, मोहम्मद शमशाद 32 वर्ष पुत्र मोहम्मद नियाज, मोहम्मद अरमान 27 वर्ष पुत्र मोहम्मद नियाज, रेशमा 35 वर्ष पत्नी मोहित तिवारी, मोहम्मद मुदस्सिर 18 वर्ष पुत्र जिशान उर्फ गुड्डू,गुलनाज 24 वर्ष पत्नी नियाज़ तथा गुड्डू उर्फ जिशान अहमद 37 वर्ष पुत्र मंजूर अहमद का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच पड़ताल और अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।
कैंट थाना क्षेत्र में मारपीट,तीन का हुआ मेडिकल
अयोध्या। और थाना क्षेत्र जगदीशपुर इलाके में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।
जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कैंट पुलिस थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी महिला शहनाज बानो 40 वर्ष पत्नी मुन्ना और मोहम्मद शाहिद 42 वर्ष पुत्र मोहम्मद शरीफ तथा जगदीशपुर गांव निवासी बुजुर्ग रामदेव 65 वर्ष पुत्र हित लाल को लेकर अस्पताल आई थी। तीनों के चोटों का परीक्षण कर रिपोर्ट पुलिस को दी गई है।