in , , ,

आबूधाबी में भारतीयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई होली

-एक दूसरे को रंग से भिंगोया व अबीर लगाकर होली की दी शुभकामनाएं

अयोध्या। अवधूत इवेंट्स द्वारा अबू धाबी सिटी गोल्फ क्लब, अबू धाबी में आयोजित “होली बिराज मां 2023“ में होली के धमाल की गूँज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है .हिन्दुस्तान के राज्यों के अलावा नेपाल ,श्रीलंका ,बांग्लादेश से हज़ारों की संख्या लोगों ने रंगो के इस त्योहार में सरोबार नजर आए, संयुक्त अरब अमीरात में बिहार झारखंड और पूर्वांचल की संस्कृति के पहचान बनाये रखने की प्रतिबद्ध संस्था बिहार समाज अबुधाबी के नेतृत्व में लोगों ने रंग, उमंग और उल्लास का त्योहार होली पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग से भिंगोया और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

अबूधाबी की हवा में ‘होली है’ की गूंज रही। होली के पर्व का खुमार पूरे पार्क में देखने को मिला। लोगों ने लोकप्रिय गीतों और ढोल की थाप पर नृत्य किया। वहीं, बच्चों ने पिचकारी और पानी भरे गुब्बारों के साथ होली का त्योहार मनाया. आर जे विवेक ,डी जे रूडी ,डी जे अनिरुद्ध का बेह्तरीन संचालन भोजपुरी, हिन्दी, पंजाबी गानों पर जोरदार ठुमके ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया. अयोध्या निवासी यू पी समाज के सदस्य विवेक तिवारी ने लोगों से सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर प्यार और आपसी सौहार्द के रंग में हमेशा डूबे रहने के लिए प्रेरित किया. प्रियंका प्रसाद को डांस के लिए विशेष सम्मान मिला ,वही बिहार समाज अबुधाबी के संथापक सदस्य कुमार दिवाकर प्रसाद ने कहा की उम्दा भोजपुरी गाने का लुफ्त हर जगह उठाया जा सकता हैं ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अबुधाबी मंदिर के डायरेक्टर प्रणव देशाई थे साथ ही गिनीज बुक दर्ज आर्ट एंड क्राफ्ट के निदेशक अनिल केजीवाल ने भी मंच की शोभा बढ़ाई वही संयुक्त अरब अमीरात की दवा की चेन लाइफ फार्मेसी ने दोनों अतिथियों को सम्मानित किया। अवधूत इवेंट्स की निदेशक विध्या चौधरी ने कई राज्यों के लोगों एक साथ लाकर रेन डांस में एक साथ नचा के इतिहास बनाने का एक अद्भुत अनुभव कराया। होली रंगों, दोस्ती और सद्भाव का एक भव्य और अनूठा त्योहार है। भले ही यह एक भारतीय त्योहार है, यह कई अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों को आकर्षित करता है।

पटना निवासी अमृता सिंह ने महिला नृत्य प्रत्योगिता में और दरभंगा निवासी संजीव मिश्रा ने पुरुष नृत्य प्रत्योगिता में जीत दर्ज की। कार्यक्रम में इंडिया बाई नेचर ,छप्पनभोग ,कैफ़े एग्गक्लूसिव आदि रेस्टॉरंटो ने लोगों को मनपसंद भोजन उपलब्ध कराया और किरनावाला के रंग गुलाल उपलब्ध करायौ भावना प्रसाद ,कैप्टेन प्रशांत प्रवीण कुमार ,मनीष गुप्ता ,कुमार विभाकर प्रसाद ,सत्येंद्र नाथ गुप्ता ,कुमार अभिषेक सिंह ,अमृता सिंह ,नीलम झा ,दिवाकर प्रसाद ,गोपाल कृष्णा ,प्रियंका सिंह ,प्रवीण कुमार ,प्रियंका प्रसाद,राजू शाही विवेक तिवारी ,अखिलेश तिवारी, निशांत, अमित आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े  84 कोसी परिक्रमा मार्ग : बीकापुर से पटरंगा का खुला टेण्डर

What do you think?

Written by Next Khabar Team

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बच्चों ने की विक्रम साराभाई विज्ञान लैब की सैर

श्रीराम जन्मभूमि पथ निर्माण की धीमी प्रगति पर बिफरे मण्डलायुक्त