in ,

इंडियन रेलवे ने राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप पर जमाया कब्जा

-सर्विसेज की टीम को 44-23 से दी शिकस्त

अयोध्या। जनपद के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय स्टेडियम डाभासेमर में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप के समापन अवसर पर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने आयोजन समिति के अध्यक्ष व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद डा. हरिओम पाण्डेय, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मैच इंडियन रेलवे व सर्विसेज की टीम के बीच खेला गया। जिसमें इंडियन रेलवे ने सर्विसेज की टीम को 44-23 से शिकस्त दी।

समापन अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने कहा कि रामनगरी में देश के कोने-कोने से खिलाड़ी आये। अयोध्या जैसे स्थान पर आना सौभाग्य का विषय है। कबड्डी खेल जीवन दर्शन को प्रगट करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता व्यक्ति में विकसित करता है। यह बहुत सस्ता खेल है। दो भाई छत पर भी इसे खेल सकते है। लम्बे समय के बाद इस खेल को देखकर काफी प्रसन्नता हुई। खिलाड़ियों से यह अपेक्षा है कि वह अपने खेल से देश का नाम उंचा करेंगे। इससे पहले हुए सेमी फाईनल में सर्विसेज ने महाराष्ट्र को 40-38 से तथा इंडियन रेलवे ने राजस्थान को 45-30 से पराजित किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कबड्डी गांवों में खेले जाने वाले पारम्परिक खेलों में एक है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को अनूकूल अवसर प्रदान करने के लिए हम कटिबद्ध है। राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों में कौशल के विकास का एक पर्याय बनेगा। इसको लेकर यहां के खेल प्रेमियों में उत्साह है। कोविड-19 के कारण आयोजन को काफी सीमित करना पड़ा। परन्तु विषय परिस्थिति में भी यहां की आयोजन समिति व वालंटियर ने सराहनीय कार्य किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि कबड्डी खेल दर्शकों में हर पल रोमांच पैदा करता है।

यहां के गांवो से निकला यह पारम्परिक खेल लगातार लोकप्रियता की ओर बढ़ता जा रहा है। यह खेल खिलाड़ियों के बीच टीम भावना विकसित करता है। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि कबड्डी को लेकर यूपी के गांवों में काफी प्रतिभाएं मौजूद है। गांवो के स्कूलों यह खेल काफी प्रमुखता से खेला जाता है। खिलाड़ियों को आधुनिक चीजों से जोड़कर उन्हें सही प्लेटफार्म प्रदान करने की आवश्यकता है। यह आयोजन नये खिलाड़ियों के मनोबल को काफी सम्बल प्रदान करेगा।
प्रतियोगिता के प्री क्वाटर फाईनल में सर्विसेज ने तमिलनाडु को 56-24 से हिमांचल प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 43-23 से, महाराष्ट्र ने केरला को 37-07 से तथा उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 43-36 से हराया।

वहीं क्वाटर फाईनल के पहले मुकाबले में इंडियन रेलवे ने चंडीगढ़ को 34-30 से राजस्थान ने कर्नाटक को 68-33 से सर्विसेज ने हिमांचल प्रदेश को 43-18 से, महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को कड़े मुकाबले में 38-37 से हराया। इस अवसर पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, संजय शर्मा धनंजय वर्मा, अनूप दूबे, सुरेश सिंह, अनुराग वैश्य, दीपक पाठक, सुनील पाण्डेय, आकाश गुलानी, दीपक सिंह मौजूद रहे।

इंडियन रेलवे व सर्विसेज के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को किया रोमांचित

– डाभासेमर में स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप में इंडियन रेलवे व सर्विसेज के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया। क्वाटर फाईनल के मैच में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कबड्डी गांवों में खेले जाने वाले पारम्परिक खेलों में एक है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को अनूकूल अवसर प्रदान करने के लिए हम कटिबद्ध है। राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों में कौशल के विकास का एक पर्याय बनेगा। इसको लेकर यहां के खेल प्रेमियों में उत्साह है।

कोविड-19 के कारण आयोजन को काफी सीमित करना पड़ा। परन्तु विषय परिस्थिति में भी यहां की आयोजन समिति व वालंटियर ने सराहनीय कार्य किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि कबड्डी खेल दर्शकों में हर पल रोमांच पैदा करता है। यहां के गांवो से निकला यह पारम्परिक खेल लगातार लोकप्रियता की ओर बढ़ता जा रहा है। यह खेल खिलाड़ियों के बीच टीम भावना विकसित करता है। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि कबड्डी को लेकर यूपी के गांवों में काफी प्रतिभाएं मौजूद है। गांवो के स्कूलों यह खेल काफी प्रमुखता से खेला जाता है। खिलाड़ियों को आधुनिक चीजों से जोड़कर उन्हें सही प्लेटफार्म प्रदान करने की आवश्यकता है। यह आयोजन नये खिलाड़ियों के मनोबल को काफी सम्बल प्रदान करेगा।

प्रतियोगिता के प्री क्वाटर फाईनल में सर्विसेज ने तमिलनाडु को 56-24 से हिमांचल प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 43-23 से, महाराष्ट्र ने केरला को 37-07 से तथा उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 43-36 से हराया। वहीं क्वाटर फाईनल के पहले मुकाबले में इंडियन रेलवे ने चंडीगढ़ को 34-30 से राजस्थान ने कर्नाटक को 68-33 से सर्विसेज ने हिमांचल प्रदेश को 43-18 से, महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को कड़े मुकाबले में 38-37 से हराया। इस अवसर पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, संजय शर्मा धनंजय वर्मा, अनूप दूबे, सुरेश सिंह, इअनुराग वैश्य, दीपक पाठक, सुनील पाण्डेय, आकाश गुलानी, दीपक सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रामपथ निर्माण में ध्वस्त हुए प्राचीन शिव हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना की मांग ने पकड़ी तेजी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ प्रभु झूलेलाल जयंती समारोह

नारी सशक्तिकरण से राष्ट्र का निर्माण होगा : प्रो. दिव्या तंवर