भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से गतिशील : डा. ममता पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रधानमंत्री  के मन की बात को बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना

अयोध्या। प्रधानमंत्री के मन की बात को भाजपा के द्वारा बूथ स्तर पर सामूहिक रुप से सुना गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने बनवीर पुर में, सांसद लल्लू सिंह ने 21 नम्बर बूथ रेतिया, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अपने आवास पर, महानगर अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना।इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा. ममता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फार लोकल के संकल्प के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है। हमें होली के शुभ अवसर पर इसका अनुसरण करना चाहिए। आज आत्मनिर्भरता की राह पर भारत तेजी से गतिशील है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को पूरे देश में अपार समर्थन मिला है। मन की बात कार्यक्रम को देश की जनता उत्साह के साथ सुनती है। इसमें मिली अच्छी बातों को लोग आत्मसात भी करते है। यह कार्यक्रम सम्पूर्ण देश के भीतर राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को जगाने का माध्यम बन गया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनकी बात कार्यक्रम के दौरान डिजिटल इंडिया की बढ़ती ताकत का जिक्र किया। आज यह ताकत देश के कोने कोने तक पहुंच चुकी है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था के रुप में सामने आयी है।

भारत दुनिया के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका में है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को सुनहते अतीत से जोड़ने की आवश्यकता बताई है। देश के पौराणिक स्थलों का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। इससे पयर्टन के क्षेत्र में अत्याधिक वृद्धि हो रही है। बूथों के कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगो में शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, डा राकेश मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, जितेन्द्र दूबे मिंटू प्रधान, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya