भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

सोहावल ब्लाक मुख्यालय खिरौनी में हुंआ लाभार्थी सम्मेलन

अयोध्या। बीकापुर विधानसभा के सोहावल ब्लाक मुख्यालय खिरौनी में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सांसद लल्लू सिंह के सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगो ने स्वागत किया। इस दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगो को दी गई।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। पिछले 9 वर्षो में सरकार ने गरीबों, शोषितों व वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ने के साथ उनका सशक्तिकरण भी किया है। दुनिया के अर्थशास्त्री आज कह रहे है कि 21वीं सदी भारत की है। अयोध्या के विकास हेतु सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाएं दी है। अयोध्या आज विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। आने वाले समय में यहां बड़े पैमानें पर रोजगार सृजन होगा। विधायक डा अमित सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों को आवास, शौचालय व गैस तथा विद्युत कनेक्शन दिया गया है।

किसानों व मजदूरों को समृद्ध करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं दी है। बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को दिया गया है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से जनता में उत्साह है। सरकार की योजनाएं गरीबों के जीवन में उत्थान लाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

गरीबों को निःशुल्क राशन व कोविड के दौरान वैक्सिनेशन सरकार की बड़ी उपलब्धियों में एक है। इस अवसर पर बीकापुर ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, अनिल प्रियदर्शी, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राघवेन्द्र पाण्डेय, अरुण तिवारी, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रभान सिंह व चन्द्रभान सिंह, भूपेन्द्र सिंह बल्ले, वासुदेव मौर्या, सतनाम सिंह, मोहनलाल गुप्ता, कमलेश सिंह, सुरेन्द्र कोरी, विनोद गौड़ इन्द्रसेन सिंह उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya