एससी/एसटी विधेयक वापस न हुआ तो होगा आन्दोलन: भूपेन्द्र सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा का हुआ सम्मेलन

फैजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की तरफ से प्रेस क्लब में प्रदेश संगठन मंत्री राणा अजय सिंह की अगुवाई में संगठन विस्तार एवं सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ मंच को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अगर केंद्र की सरकार एससी/एसटी विधेयक को वापस नहीं लेती है तो संगठन आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएगा वहीं पर प्रदेश संगठन मंत्री राणा अजय सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज शिक्षित होकर ही समाज का भला कर सकता है उसको नशा हथियार प्रदर्शन आज से दूरी बनाने की जरूरत है जिससे वह आने वाले समाज को नई दिशा और दशा दे सकें इस मौके पर विक्रांत सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री नकुल सिंह प्रदेश प्रमुख महामंत्री नीलू सिंह जिला संरक्षक गाजीपुर उत्तम सिंह जिला अध्यक्ष लखनऊ राजेश मलिक जिला अध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष अमेठी राघवेंद्र सिंह अनुराग सिंह विजेंद्र सिंह मनोज सिंह राघवेंद्र सिंह अंशुमान सिंह विवेक सिंह दिलीप सिंह आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर दिखा उत्साह, लोहिया भवन में हुआ अभिनंदन

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya