अन्नदाता किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार : अखिलेश यादव

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-कहा- युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बहुत कम , बेरोजगारी चरम पर

अयोध्या। आगामी 18 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा प्रदेश के अन्नदाता किसानों के साथ भाजपा सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है।

सरकार ने किसानों के हित में कोई काम तो नहीं ही किया, उल्टे उनकी परेशानियों में इजाफा जरूर किया है।अभी बुवाई के समय डीएपी की किल्लत पैदा की गई और फिर उसकी कालाबाजारी हुई। सरकार ने कहा था कि किसानों का बिजली का बिल माफ किया जाएगा। माफी तो छोडिए बिजली के बिल बढे हुए आ रहे हैं। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा प्रदेश के गन्ना किसानों का 7000 करोड़ से ऊपर रुपया बकाया है। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बहुत कम है। बेरोजगारी चरम पर है और सरकारी भर्तियां भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी है। प्रदेश की बदहाल स्वास्थय सेवाएं के साथ-साथ कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है

जहां प्रदेश के अधिकतम सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक केंद्रों पर दवाईयां उपलब्ध नहीं है। वहीं उत्तर प्रदेश जंगल राज में परिवर्तित हो गया है। अपराधी बेखौफ होकर जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढते ही जा रहे हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में चौथाई हिस्सा उत्तर प्रदेश का है। उन्होंने कहा इन्हीं सब मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी विधानसभा का घेराव कर रही है जिसमें अयोध्या से बड़ी संख्या में लोग भागीदारी करेंगे।

इसे भी पढ़े  महफिल में शायरों ने मौला अली की शान में पढ़े कसीदे

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ,प्रवीण श्रीवास्तव ,फ्लावर नकवी ,द्वारिका पांडे आदि उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya