फैजाबाद। केरल आपदा पीड़ितो के सहायता के लिए भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा चलाये जा रहे धन संग्रह अभियान के दूसरे चरण में कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क किया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रमोद साहू के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू , क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य वैश्य विनोद जायसवाल के साथ भाजपा पार्षदो व अन्य जनप्रतिनिधियों से धन संग्रह किया। धन संग्रह से प्राप्त हुई राशि को डाफ्ट बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जायेगा।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केरल आपदा में पीड़ितो की सहायता हेतु युवा मोर्चा के द्वारा चलाया जा रहा धन संग्रह अभियान सराहनीय कार्य है। हमारी जिम्मेदारी अपने परिवार के साथ देश व समाज के प्रति है। आपदा के दौरान हर व्यक्ति को सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए तथा यथा सम्भव सहायता करनी चाहिए। छोटी छोटी सहायता भी इकठ्ठा होकर बड़े पैमाने पर मद्द कर सकती है। इस अवसर पर पिंटू माझी, विशाल सिंह, दीपक पाठक, नितिन पाण्डेय, पवन चैरसिया, गौरव सिंह, आशीष कुमार, दीपक पाण्डेय, भरत श्रीवास्तव, विवेक तिवारी, अश्वनी सिंह, अनुराग त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, अवधेश गुप्ता, उत्कर्ष शुक्ला, आदर्श शुक्ला मौजूद रहे।
केरल आपदा पीड़ितों के लिए जनप्रतिनिधियों से किया धन संग्रह
4
previous post