शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा पर सरकार ने किये सराहनीय कार्य : ममता पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– कोविड काल में सराहनीय कार्य करने वाली 21 महिलाओं को किया सम्मानित

अयोध्या। सिविल लाईन स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा पर प्रदेश सरकार ने सराहनीय कार्य किये है। कोविड काल के दौरान चिकित्सीय सुविधाओं में अपेक्षित बढ़ोत्तरी की गयी। कोविड की दूसरी लहर की काफी विषम परिस्थिति को भी सरकार ने समय रहते काबू प्राप्त कर लिया। गरीबों व जरुरतमंदों की सहायता के लिए सरकार सदा खड़ी नजर आयी।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि राष्टहित सर्वोपरि के भाव के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराया है। इसी भाव के तहत कोविड काल में अपनी जान जोखिम में डालकर पार्टी कार्यकर्ता लगातार जरुरतमंदों के साथ खड़े नजर आये। कोविड की पहली लहर हो या दूसरी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने निर्भय होकर जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गयी और वह अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरे।

कार्यक्रम के दौरान कोविड काल में सराहनीय कार्य करने वाली 21 महिलाओं को प्रदेश मंत्री ममता पाण्डेय ने सम्मानित किया। उन्हें सम्मान प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा के प्रभारी रामकुमार सिंह राजू, मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, अशोका द्विवेदी, प्रतिमा शुक्ला, नयनतारा, स्वाती सिंह, डा सोनी शर्मा, सीता सिंह मौजूद रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya