मिशन शक्ति फेज थ्री में सम्मानित की गई बालिकाएं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद के मवई थाने में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज थ्री के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर बालिकाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बताया कि महिलाओं, छात्राओं, बालिकाओं की आत्म सुरक्षा को पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें उन्हें आत्मसुरक्षा के टिप्स के अलावा विषम परिस्थितियों में हेल्पलाइनों की भी जानकारी दी जा रही है।

इस दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव व एडीजी जोन एसएन साबत ने सम्मानित करने के दौरान भाजपा सरकार की इसी महती योजना की बारीकियों को समझाया। एडीजी जोन एसएन साबत ने मिशन शक्ति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हुई कार्रवाई की भी जानकारी दी।

अभिभावकों से अपील की कि लड़की और लड़के में कोई विभेद न करें।पुलिस प्रशासन का यही ध्येय भी है। कहा कि सबको सम्मान व सुरक्षा के साथ बच्चियों को स्वावलंबी बनाएं। कार्यक्रम में आईजी रेंज डॉ संजीव गुप्ता, एसएसपी शैलेश पांडे व एसपी ग्रामीण एसके सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  दिल्ली विवि में स्वर्ण पदक प्राप्त कर मयंक ने अयोध्या का लहराया परचम
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya