गौ माता राष्ट्र माता हेतु की जाएगी गौ ध्वजा स्थापना भारत यात्रा : ब्रह्मचारी मुकुंदानंद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

22 सितंबर को अयोध्या में गौ ध्वज स्थापित करने आएंगे जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

अयोध्या। आगामी 22 सितंबर को अयोध्या में ध्वजा स्थापित करने आएंगे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शंकराचार्य के आगमन की तैयारी की समीक्षा करने के लिए आएं हैं। मंगलवार को स्थानीय शाने अवध होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के प्रतिनिधि व यात्रा के संयोजक ब्रह्मचारी मुकुंदानंद एवं यात्रा के सहसंयोजक विकास पाटनी ने दी, उन्होंने बताया कि ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जी के निर्देशन व नेतृत्व में संपूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत गौ ध्वजा स्थापना भारत यात्रा 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक होनी निश्चित हुई है जो भारत के सभी प्रदेशों की राजधानी तक जाएगी इस गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा का सूत्र वाक्य है।

गौ माता राष्ट्र माता राष्ट्रमाता भारत माता यात्रा के संयोजक ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने यह भी बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज गौ माता को पशु की सूची से निकलवाने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए भारत वर्ष की परिक्रमा पर निकले हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि हमें विश्व गुरु बना है भारत को सोने की चिड़िया बनाना है तो गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाना ही होगा करोड़ों हिंदुओं की अभिलाषा है की संपूर्ण भारत में गौ हत्या बंद हो उन्होंने यह भी कहा कि जब भगवान राम कृष्ण का यह देश है भगवान राम खुद गौ संरक्षक के रूप में प्रसिद्ध है जो कहते हैं कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, हम उनको यह बताना चाहते हैं मैं उनको यह कहना चाहता हूं कि राम को तो खुद भगवती गौ माता ही लाई थी इसलिए हमें गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना होगा

इसे भी पढ़े  हग व आलिंगन, है इन्स्टैंट लव-इंजेक्शन : डा. आलोक मनदर्शन

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में की क्या शंकराचार्य राम मंदिर के दर्शन करेंगे तो उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी का प्रण है कि जब तक मंदिर पूर्ण रूप से नहीं बन जाता अर्थात पूरा ऊपरी शिखर नहीं बन जाता है वह दर्शन नहीं करेंगे, उनकी दृष्टि में मंदिर अभी अपूर्ण है मंदिर पूर्ण होते ही वे दर्शन अवश्य करेंगे अयोध्या के सभी संत साथ में है और वे सभी चाहते हैं कि भारत में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगे,इसी क्रम में यहां पर गौ ध्वज की स्थापना भी करेंगे ब्रम्हचारी मुकुन्दानन्द जी ने बताया कि तैयारी जोरों पर चल रही है। और इस यात्रा लिए सभी हिंदूवादी संगठन, गौ माता प्रेमी, अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं ,

गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा को धर्म सेवा प्रमुख संतोष दूबे एवं हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की उन्होंने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के निर्देशन एवं नेतृत्व में वे पूरे देश में गौ रक्षा हेतु अभियान चलाएंगेप्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से, यात्रा की सहसंयोजक विकास पाटनी, धर्म सेना प्रमुख संतोष दूबे, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय, धर्म सेना प्रदेश प्रमुख रवि शंकर पांडेय, जयप्रकाश मिश्रा, संजय पांडेय, राकेश तिवारी अमेठी को सांसद संजय सती, यश सैनी, अभिरामाचार्य जी प्रयागराज, शिव शंकर बाजपेई अयोध्या ,संतोष मिश्रा बाबा डन, विजय तिवारी सहित उन लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya